शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Sirsa News:दिवाली में प्रदूषण के बाद अलसुबह 364 रहा प्रदूषण का स्तर – Pollution Due To Diwali
सिरसा

Sirsa News:दिवाली में प्रदूषण के बाद अलसुबह 364 रहा प्रदूषण का स्तर – Pollution Due To Diwali

November 10, 2026


सिरसा। छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली दोनों दिन पर्यावरण प्रदूषण का स्तर हानिकारक बना रहा है। पटाखों, कूड़ा जलाने व आग लगने की घटनाओं के कारण सोमवार सुबह छह बजे तक प्रदूषण का स्तर 364 दर्ज किया गया।

बाद में मौसम में बदलाव होने के कारण हवा चलने से कुछ राहत जिले के लोगों को मिली। मगर शाम ढलते-ढलते एक्यूआई 289 पहुंच गया। मौसम में बदलाव के चलते हलके बादल छाए रहे। इस कारण दिन के तापमान में उछाल देखने को मिला।

शाम होते-होते तापमान में पुन: गिरावट दर्ज की गई। दिवाली के बाद विश्वकर्मा दिवस पर पटाखे बजाते हुए लोग नजर आए हैं। ऐसे में आगामी कुछ दिनों तक प्रदूषण का स्तर 250 से ऊपर रहने की आशंका बनी हुई है।

इस कारण सांस के मरीजों, छोटे बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रदूषण के कारण आंखों में जलन व अन्य दिक्कत पैदा हो सकती है। इसलिए लोगों को बेहतर सावधानी बरतने की जरूरत है।

इस प्रकार है तीन दिनों का एक्यूआई –

7 नवंबर —-रात 10 बजे – 378, रात 12 बजे – 385

8 नवंबर – सुबह आठ बजे – 383, सुबह 10 बजे – 353

दोपहर 12 बजे – 348, रात – 10 बजे – 344

रात 12 बजे – 331

9 नवंबर सुबह – 6 बजे – 364, सुबह – 10 बजे – 355, शाम चार बजे – 289

ये हैं प्रदूषण के मुख्य कारण

कूड़े कचरे में आग लगाना।

खेतों से निकलने वाले कचरे को बाहर निकालकर जलाना।

वाहनों के धुएं के कारण

धूल मिट्टी के कारण

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X