शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Sonebhadra News:यादव महासभा ने की धीरेंद्र शास्त्री के कथावाचन पर रोक लगाने की मांग – Yadav Mahasabha Demands A Ban On Dhirendra Shastris Religious Discourses
सोनभद्र

Sonebhadra News:यादव महासभा ने की धीरेंद्र शास्त्री के कथावाचन पर रोक लगाने की मांग – Yadav Mahasabha Demands A Ban On Dhirendra Shastris Religious Discourses

November 4, 2026


Yadav Mahasabha demands a ban on Dhirendra Shastris religious discourses.

दुद्धी एसडीएम को ज्ञापन देते हुए यादव महासभा के लोग-जागरूक पाठक

दुद्धी। अखिल भारतीय यादव महासभा ने कथा वाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर एक समुदाय और भगवान श्री कृष्ण को लेकर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए कड़ी आपत्ति जताई है। महासभा के पदाधिकारियों ने मंगलवार को महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन एसडीएम दुद्धी को सौंपा। उन्होंने कहा कि कथा वाचक धीरेंद्र शास्त्री ने मध्य प्रदेश के शिवपुरी में कथा वाचन के दौरान यह टिप्पणियां की थीं। उन्होंने सनातन धर्म की बात करते हुए राम और कृष्ण को बांटने की कोशिश की, जो कि अत्यंत निंदनीय है। आरोप है कि उन्होंने भगवान श्री कृष्ण और उनके चरित्र को लेकर अमर्यादित बातें कहीं, साथ ही प्रभु राम के सेवक हनुमान जी का भी अपमान किया। अखिल भारतीय यादव महासभा ने धीरेंद्र शास्त्री की इस टिप्पणी की घोर निंदा की है। संगठन ने राज्यपाल से मांग की है कि ऐसे कथा वाचक के सार्वजनिक रूप से कथा वाचन करने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान बृजकिशोर यादव आर.सी. यादव अमिताभ यादव कार्तिक यादव भगवत प्रसाद मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X