Sonipat News:चेक बाउंस से संबंधित मामलों की विशेष लोक अदालत 21 को – Special Lok Adalat For Cheque Bounce-related Cases On The 21st
सोनीपत। जिला एवं सत्र न्यायधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जगजीत सिंह के मार्गदर्शन में 21 नवंबर को जिला न्यायालय सोनीपत व उपमंडल गोहाना, गन्नौर एवं खरखौदा न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से चेक बाउंस (धारा 138 एनआई एक्ट) से संबंधित मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निपटारा किया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रचेता सिंह ने बताया कि जिन लोगों के चेक बाउंस से जुड़े मामले न्यायालय में लंबित हैं वे 20 नवंबर तक अपने संबंधित न्यायालय में उपस्थित होकर अपने मामलों को विशेष लोक अदालत में विचारार्थ प्रस्तुत कर सकते हैं।
