Sultanpur News:गोमती पर गुदरा घाट पुल तैयार, लोकार्पण का इंतजार – Gudra Ghat Bridge Over The Gomti Is Ready; Awaits Inauguration
सुल्तानपुर। करौंदीकला के गुदरा घाट पर गोमती नदी के ऊपर सात साल बाद दो लेन का पुल बनकर तैयार हो गया है। 24.19 करोड़ रुपये की लागत से बने पुल पर वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो गई है। सेतु निगम ने अभी इसे अधिकृत रूप से चालू नहीं किया है। फिनिशिंग का काम पूरा होने के बाद लोकार्पण कराया जाएगा।
पुल बनने से कोइरीपुर और सूरापुर-विजेथुआ की ओर आने-जाने वाले हजारों लोगों को 15 किमी के अतिरिक्त चक्कर से मुक्ति मिलेगी। अब नदी पार करने के लिए लंबा रास्ता नहीं तय करना पड़ेगा। इससे समय और ईंधन की बचत के साथ क्षेत्र में आवागमन और व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। शासन ने वर्ष 2019 में करीब 21 करोड़ रुपये की लागत से पुल निर्माण को मंजूरी दी थी। महंगाई के चलते सेतु निगम के पुनरीक्षित प्रस्ताव पर तीन करोड़ रुपये अतिरिक्त स्वीकृत किए गए। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक प्रशांत सिंह ने बताया कि फिनिशिंग का काम पूरा होते ही पुल का लोकार्पण कराया जाएगा।
15 किमी की दूरी होगी कम
गुदरा घाट पुल से कोइरीपुर और सूरापुर-विजेथुआ की ओर जाने वाले लोगों को अब गोमती नदी पार करने के लिए लंबा रास्ता नहीं तय करना होगा। करीब 15 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर बचेगा। इससे आवागमन सुगम होने के साथ समय और ईंधन की भी बचत होगी।
