शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सुल्तानपुर

Sultanpur News:डीएम से की शिकायत तो मिला पीने का पानी – Complained To The Dm And Got Drinking Water

October 31, 2026


सुल्तानपुर। लंभुआ ब्लॉक के नूरमपट्टी गांव में गंभीर बीमारी से पीड़ित परिवार की पेयजल समस्या दूर करने के लिए जल निगम ग्रामीण ने पहल की है। पीड़ित व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह से मिलकर पेयजल संकट की शिकायत की थी।

डीएम के निर्देश पर जल निगम ने नलकूप के माध्यम से परिवार को आंशिक जलापूर्ति शुरू कर दी है। जल निगम के अधिशासी अभियंता सुभाष कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की गई है। नलकूप के जरिये पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। गांव में ओवरहेड टैंक परियोजना पर काम चल रहा है। इसके पूरा होने के बाद नियमित और निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। (संवाद)

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X