Sultanpur News:नेकराही शरीफ दरगाह पर उमड़े जायरीन, रातभर गूंजी कव्वाली – Pilgrims Flock To Nekrahi Sharif Dargah; Qawwali Resonates Throughout The Night
सुल्तानपुर। शहर से सटे नेकराही शरीफ दरगाह पर वारिस अली शाह के 80वें सालाना उर्स के तीसरे दिन मंगलवार रात आस्था और सूफियाना रंग देखने को मिला। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे कव्वालों ने रातभर कलाम पेश किए। कव्वाली सुनकर जायरीन भावविभोर हो उठे। आयोजकों के मुताबिक, उर्स में 25 से 30 हजार जायरीन शामिल हुए।
