शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
टिहरी

Tehri News:मेडिकल कॉलेज के लिए अब 12 नवंबर से भूख हड़ताल की तैयारी – Now Preparations For Hunger Strike For Medical College From November 12

November 11, 2026


नई टिहरी। मेडिकल कॉलेज निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वाधान में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर बौराड़ी गणेश चौक में धरना, क्रमिक अनशन और सत्याग्रह आंदोलन जारी रहा।

क्रमिक अनशन पर बैठे नवीन सेमवाल एवं सत्याग्रह आंदोलन कर रहे पूर्व जिला पंचायत सदस्य जीतराम भट्ट ने कहा कि पूर्व में दो-दो मुख्यमंत्रियों ने जिला मुख्यालय क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज निर्माण की घोषणा कर चुके है लेकिन उसके बाद भी मेडिकल कॉलेज के निर्माण का शासनादेश जारी नहीं हो पाया। उन्होंने सरकार शीघ्र मेडिकल कॉलेज का शासनादेश जारी करने की मांग की है।

टिहरी जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनने के लिए संघर्ष समिति गत 16 अगस्त से आंदोलनरत है। 1 सितंबर से समिति की ओर से क्रमिक अनशन शुरू किया गया। बावजूद मामले में कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिए जाने से लोगों में आक्रोश बना है। जिला मुख्यालय या आसपास के क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज बनने से टिहरी के साथ अन्य जिलों के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।

बताया कि 12 नवंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के साथ आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर भरत सिंह रावत, राहुल बुटोला, भगवान सिंह रावत, कमल सिंह महर, चंड़ी प्रसाद डबराल, त्रिलोक चंद, भगवान चंद रमोला, देवेंद्र नौडियाल, आरती, भगवान देई तोपवाल आदि मौजूद थे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X