शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
उधमपुर

Udhampur News:अनंतनाग से मिली भद्रवाह की लापता महिला – Jammu Kashmir News

November 5, 2026


डोडा। पुलिस पोस्ट भालारा क्षेत्र से लापता हुई महिला को डोडा पुलिस ने करीब दस महीने बाद जिला अनंतनाग से तलाश कर लिया है। महिला के मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक सत्यापन पूरा करते हुए लापता होने की रिपोर्ट को औपचारिक रूप से बंद कर दिया। पुलिस के अनुसार जरीना बानो के लापता होने की रिपोर्ट पुलिस पोस्ट भल्लारा में पुलिस थाना भद्रवाह के अंतर्गत 19 दिसंबर 2025 को दर्ज की गई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने महिला की तलाश के लिए लगातार प्रयास शुरू किए और उसके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई।

जांच और तलाश के दौरान पुलिस को सफलता मिली और महिला को वांगून, तहसील डूरू, जिला अनंतनाग से तलाश कर लिया गया। जांच के दौरान सामने आया कि महिला ने वांगून निवासी अल्ताफ हुसैन के साथ विवाह कर लिया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X