शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
उधमपुर

Udhampur News:पीएसए के तहत एक को हिरासत में लिया, भद्रवाह जेल भेजा – Jammu Kashmir News

November 10, 2026


डोडा। जिले में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक शांति बनाए रखने के लिए डोडा पुलिस ने एक आदतन अपराधी को सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जिला जेल भद्रवाह में रखा गया है।

पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान रियाज अहमद पुत्र वली मोहम्मद निवासी ककड़ियाल जठेली, तहसील माहला, जिला डोडा के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उक्त व्यक्ति के खिलाफ पिछले वर्षों में विभिन्न धाराओं के तहत कई आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक वर्ष 2017 में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद वर्ष 2018 और 2019 में भी एफआईआर दर्ज की गई थी। हाल के वर्षों में भी उसके खिलाफ मामले दर्ज होने का उल्लेख करते हुए पुलिस ने बताया कि वर्ष 2025 में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस का कहना है कि विभिन्न मामलों में बार-बार संलिप्तता को देखते हुए और सार्वजनिक शांति एवं व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका के मद्देनजर उसके खिलाफ सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X