बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
उत्तरकाशी

Uttarkashi News:विस चुनाव की तैयारियों में जुटा प्रशासन, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश – Administration Busy In Preparations For Vis Elections, Dm Gives Instructions To Officials

November 18, 2026


उत्तरकाशी। विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से कराने और मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने मंगलवार को संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने चुनाव की तैयारियों की समीक्षा कर सभी विभागों से कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में चुनाव ड्यूटी के लिए कर्मचारियों की उपलब्धता, उनके प्रशिक्षण, मतदान सामग्री, वाहनों, संचार व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव से जुड़े सभी काम समय रहते पूरे कर लिए जाएं, ताकि मतदान के दिन किसी तरह की अव्यवस्था न हो। इसके लिए सभी विभाग आपसी तालमेल से काम करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर वहां बिजली, पानी, शौचालय, रोशनी की व्यवस्था जांची जाए। मतदान केंद्रों तक पहुंचने वाले रास्तों की स्थिति भी देखी जाए, जहां सुविधाओं की कमी है, वहां संबंधित विभाग अभी से सुधार कार्य शुरू करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र, डीडीओ वेद प्रकाश, एसटीओ आशीष खुदलानी, सीवीओ एचएस बिष्ट, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश मोहन राणा आदि थे। श्

संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X