शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Yamuna Nagar News:साढौरा से लापता डेढ़ साल का बच्चा जगाधरी झुग्गी में मिला – A One-and-a-half-year-old Child Who Went Missing From Sadhaura Has Been Found In A Slum In Jagadhri
यमुनानगर

Yamuna Nagar News:साढौरा से लापता डेढ़ साल का बच्चा जगाधरी झुग्गी में मिला – A One-and-a-half-year-old Child Who Went Missing From Sadhaura Has Been Found In A Slum In Jagadhri

November 10, 2026


A one-and-a-half-year-old child who went missing from Sadhaura has been found in a slum in Jagadhri

बहन की गोद में झुग्गी से बरामद किया गया बच्चा। प्रवक्ता

संवाद न्यूज एजेंसी

साढौरा। श्मशान घाट से आगे नाले के पास डेरा डालकर रह रहे प्रवासी मजदूर प्रभंस मुसहर के परिवार को 19 दिन बाद बड़ी राहत मिली है। 20 अक्तूबर की देर रात लापता हुआ उनका डेढ़ साल का बेटा छोटू पुलिस को जगाधरी सेक्टर-18 स्थित एक झुग्गी से मिल गया।

बिहार निवासी प्रभंस मुसहर इन दिनों धान के सीजन में परिवार सहित साढौरा अनाज मंडी में मजदूरी करने आए हैं। उन्होंने परिवार के साथ श्मशान घाट से आगे नाले के पास डेरा लगाया था। 20 अक्तूबर की देर रात उनकी पत्नी को छोटू के रोने की आवाज सुनाई दी।

बच्चे को भूख लगने का अंदेशा होने पर उन्होंने उसे दूध पिलाया। इसके बाद मां और बच्चा सो गए। सुबह जब परिजनों की आंख खुली तो छोटू वहां से गायब था। परिजनों ने आसपास के क्षेत्र में बच्चे की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी।

जांच के दौरान पुलिस को जगाधरी सेक्टर-18 की एक झुग्गी में छोटे बच्चे के होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम ने वहां छापा मारा। पुलिस ने झुग्गी से छोटू को हीरावती नाम की महिला के पास से बरामद कर लिया। थाना प्रभारी लखविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस हीरावती से पूछताछ कर रही है।

उन्होंने बताया कि बच्चे के माता-पिता यहां से बिहार जा चुके हैं। मेडिकल जांच करवाने के बाद बच्चे को साढौरा में रहने वाली उसकी बहन अनीता पत्नी मगरू के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं पुलिस अब बच्चे को चोरी कर झुग्गी में छोड़ने वाले आरोपी की तलाश में जुटी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X