रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Yamuna Nagar News:21 स्थानों पर दवा संग्रह बॉक्स लगाएगी संस्था – The Organization Will Install Medicine Collection Boxes At 21 Locations
यमुनानगर

Yamuna Nagar News:21 स्थानों पर दवा संग्रह बॉक्स लगाएगी संस्था – The Organization Will Install Medicine Collection Boxes At 21 Locations

November 29, 2026


The organization will install medicine collection boxes at 21 locations

दवा संग्रह के लिए बनाए गए बॉक्स को दिखाते प्रयास सेवा संगठन के पदा​धिकारी। संस्था

संवाद न्यूज एजेंसी

यमुनानगर। जरूरतमंद लोगों को समय पर दवाइयां उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से प्रयास सेवा संगठन जगाधरी ने नई पहल करते हुए दवा सेवा शुरू की है। इसके तहत शहर में 21 स्थानों पर दवा संग्रह बॉक्स लगाए जाएंगे। इनमें लोग अपने घरों में बची हुई उपयोग में न आने वाली दवा जमा कर सकेंगे।

इन दवाओं की चिकित्सकीय जांच और डॉक्टरों की सलाह के बाद ही जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाएगा। संगठन के अध्यक्ष राहुल बंसल, संस्थापक महासचिव एडवोकेट अश्वनी अग्रवाल आशु और समाजसेवी तरुण सिंगला ने बताया कि समाज में कई ऐसे जरूरतमंद लोग हैं, जो आर्थिक तंगी के कारण समय पर दवा नहीं खरीद पाते। वहीं अनेक घरों में ऐसी दवाइयां पड़ी रहती हैं, जिनका उपयोग नहीं हो पाता।

उन्होंने बताया कि दिवाली महोत्सव के दौरान इस सेवा को शुरू करने के लिए चिकित्सकों से संपर्क किया गया था। उनके सहयोग और मार्गदर्शन से इसकी शुरुआत की गई है। सेवा का संचालन संगठन के वरिष्ठ सलाहकार अमित गर्ग मनन और संयोजक आयुष गोयल के दिशा-निर्देश में किया जाएगा।

दवाइयों की गुणवत्ता और उपयोगिता की जांच के बाद ही डॉक्टरों की सलाह से वितरण होगा। कुछ निर्धारित केंद्रों पर अनुभवी चिकित्सकों की देखरेख में लोगों को इस सेवा का लाभ मिलेगा। फिलहाल जगाधरी के अग्रसेन चौक के नजदीक रुद्राक्ष अस्पताल और सिविल अस्पताल के नजदीक सिद्धिक अस्पताल में दवा संग्रह सेवा शुरू कर दी गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X