अधिवक्ता हत्याकांड का खुलासा:चारपाई के नीचे छिपाया शव, फिर कार से नदी में फेंका; महिला और उसका भाई गिरफ्तार – Dhirendra Parihar Murder Case Solved In Bageshwar

अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार
November 4, 2026

अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार
बागेश्वर का चर्चित अधिवक्ता और पूर्व सभासद धीरेंद्र परिहार हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश करते हुए महिला आरोपी लता भंडारी और उसके भाई त्रिभुवन सिंह बिष्ट उर्फ बबलू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, हत्या की यह वारदात अवैध संबंधों के विवाद और शारीरिक जबरदस्ती के विरोध के बाद अंजाम दी गई थी।
पुलिस की शुरुआती जांच और पूछताछ में सामने आया कि वर्ष 2020 में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं, जो 2022 में कुछ कम भी हुई थीं। महिला बाल विकास विभाग में कांट्रेक्ट बेस पर कार्य करती है और उसका एक बेटा अग्निवीर है। घटना की रात 17 अक्तूबर को अधिवक्ता अत्यधिक शराब के नशे में महिला के घर पहुंचा था और वहां उसने जबरदस्ती करने का प्रयास किया। महिला ने विरोध करने पर गुस्से में घर में रखी लोहे की रॉड से अधिवक्ता के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी महिला ने शव को अपनी चारपाई के नीचे छिपा दिया था। अगली सुबह यानी 18 अक्तूबर को उसने कठायतबाड़ा जाकर अपने भाई त्रिभुवन सिंह उर्फ बबलू को पूरी घटना की जानकारी दी।
भाई ने रात में घर आकर शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई और मैग्नैट कार की पिछली सीट पर शव को रखकर बागेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग के समीप थुणाई बैंड के पास से गहरी खाई से नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड, कार और शव बरामद कर लिया है। इस मामले में एसपी के निर्देशन और कोतवाली टीम की सक्रियता से त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
November 13, 2026
बागेश्वर। पर्वतीय अंचल में सर्द रातों के बीच मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों और लीलाओं की गूंज सुनाई देने लगी है। जिले के विभिन्न हिस्सों में आयोजित हो रही रामलीलाओं में संस्कृति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। बुधवार की रात कांडा में जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रामलीला का […]
November 13, 2026
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 13 Nov 2026 12:38 AM IST गरुड़(बागेश्वर)। क्षेत्र के सिल्ली गांव में तेंदुए की सक्रियता बढ़ती जा रही है। सीसीटीवी कैमरे में रात करीब 11 बजे तेंदुआ आबादी के बीच एक आवास से लगे रास्ते पर आवाजाही करता कैद हुआ। ग्रामीणों में भय बना हुआ है। बुधवार की रात […]
November 13, 2026
बागेश्वर। जिले के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की मनमानी और लापरवाही पर शिक्षा विभाग ने अब कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। अक्सर औचक निरीक्षण के दौरान स्कूलों के समय से पहले बंद मिलने और शिक्षकों के नदारद रहने की मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी सीईओ ने सभी प्रधानाचार्यों और शिक्षकों […]
