शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
अनूपपुर:तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत, फरार चालक की तलाश में Cctv खंगाल रही पुलिस – Anuppur: Speeding Pickup Runs Over Biker, Kills Him On Spot; Police Scan Cctv To Trace Fleeing Driver
अनूपपुर

अनूपपुर:तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत, फरार चालक की तलाश में Cctv खंगाल रही पुलिस – Anuppur: Speeding Pickup Runs Over Biker, Kills Him On Spot; Police Scan Cctv To Trace Fleeing Driver

November 6, 2026


Anuppur: Speeding Pickup Runs Over Biker, Kills Him on Spot; Police Scan CCTV to Trace Fleeing Driver

पोस्टमार्टम रूम के बाहर मौजूद परिजन

विस्तार

अनूपपुर के चचाई थाना क्षेत्र में बुधवार रात तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सड़क पर गिरे युवक के ऊपर पिकअप का पिछला पहिया चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सी चौराहा स्थित शारदा मंदिर के पास रात करीब 8:30 बजे हुआ। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

मृतक की पहचान 31 वर्षीय राजेंद्र गुप्ता पिता सीताराम गुप्ता, निवासी चचाई के रूप में हुई है। बताया गया कि राजेंद्र बुढार स्थित रिलायंस कंपनी में कर्मचारी था और ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। घर पहुंचने से करीब दो किलोमीटर पहले ही वह हादसे का शिकार हो गया।

ये भी पढ़ें: रीवा: शराब के नशे में ICU में घुसे 5 युवक, डॉक्टर से मारपीट का आरोप, रातभर धरने पर बैठे रेजिडेंट डॉक्टर

राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद चचाई पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को रात में ही पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल अनूपपुर भेज दिया। गुरुवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया गया।  परिजनों के अनुसार राजेंद्र परिवार का इकलौता बेटा था और परिवार के भरण-पोषण का मुख्य सहारा था। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। करीब एक साल पहले ही राजेंद्र की शादी उमरिया जिले में हुई थी। उसका एक साल का बेटा भी है, जिसका जन्मदिन 17 सितंबर को मनाया जाना था। हादसे के बाद परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।

चचाई थाना प्रभारी फूलवती अहिरवार ने बताया कि पुलिस विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X