अनूपपुर:लावारिस ऑटो में मिला युवक का शव, गले पर तार के निशान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका – Anuppur: Labourer Found Dead In Abandoned Auto; Family Suspects Murder, Police Probe

घटना स्थल पर खड़ा ऑटो जिसमें शव मिला
October 31, 2026

घटना स्थल पर खड़ा ऑटो जिसमें शव मिला
जिला मुख्यालय के सामतपुर तालाब के पास अनूपपुर-चचाई मुख्य मार्ग पर शनिवार को एक लावारिस ऑटो में 33 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक का शव ऑटो की आगे वाली सीट पर औंधे मुंह पड़ा था। मृतक की पहचान चंदन राठौर पिता स्व. प्रदीप राठौर के रूप में हुई है। वह पल्लेदारी का काम करता था। युवक के गले में तार जैसे निशान और चेहरे का रंग नीला पड़ने के कारण परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
मृतक के बड़े भाई दीपक राठौर ने बताया कि उन्हें शनिवार सुबह करीब 10 बजे घटना की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचकर ऑटो के अंदर देखा तो चंदन आगे वाली सीट पर औंधे मुंह पड़ा था। उसके गले में पतले तार जैसा निशान था, चेहरा नीला पड़ गया था और मुंह से खून निकल रहा था। परिजनों का कहना है कि गले पर मिले निशान को देखते हुए आशंका है कि किसी ने उसकी हत्या कर शव ऑटो में रख दिया होगा अथवा ऑटो के अंदर ही घटना को अंजाम दिया गया होगा।
ये भी पढ़ें: सीहोर: महोड़िया में बिजली संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, राजस्व मंत्री का काफिला रोककर सुनाई खरी-खरी
रात में घर नहीं लौटा था युवक
परिजनों के अनुसार चंदन तीन भाइयों में सबसे छोटा था और पल्लेदारी का काम करता था। घटना से एक रात पहले काम के बाद वह घर नहीं लौटा था। परिवार के लोगों ने बताया कि वह अक्सर देर रात तक बाहर रहता था और कभी-कभी कहीं सो जाता था। इसी वजह से रात में घर नहीं पहुंचने पर किसी अनहोनी की आशंका नहीं हुई। मृतक के भाई ने बताया कि सुबह उनके चाचा भी उसी रास्ते से टहलने निकले थे लेकिन ऑटो में पड़े युवक को पहचान नहीं सके। वह स्वयं भी दो-तीन बार उस रास्ते से गुजरे लेकिन उन्हें भी अंदाजा नहीं हुआ कि ऑटो में उनका भाई मृत अवस्था में पड़ा है।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
जिस ऑटो में शव मिला है, स्थानीय लोगों के अनुसार ऑटो करीब डेढ़ साल से घटनास्थल पर कबाड़ की स्थिति में खड़ा था। वहीं पुलिस को जानकारी मिली है कि मृतक रात में कुछ युवकों के साथ था। थाना प्रभारी उमेश उपाध्याय ने बताया कि रात में उसके साथ रहे कुछ युवकों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जांच के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
November 12, 2026
थाने में जब्त वाहन विस्तार राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम लखौरा के पास तेज रफ्तार बोलेरो और बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य […]
November 12, 2026
घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची हुई पुलिस टीम
November 11, 2026
अनूपपुर जिले की पसान नगर पालिका के उपाध्यक्ष अजय यादव के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव बुधवार को पारित हो गया। मतदान के दौरान 14 पार्षदों ने प्रस्ताव के समर्थन में, जबकि 4 पार्षदों ने इसके विरोध में मतदान किया। अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के साथ ही अजय यादव उपाध्यक्ष पद से हट गए। इसके […]
