सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
अब क्या करे किसान:नहरें सूखी, रजवाहों में पानी नहीं…खेतों में सूख रही आलू की फसल, गेहूं की बुआई पर संकट – Up Farmers Face Irrigation Crisis As Canals And Water Channels Remain Dry
कासगंज

अब क्या करे किसान:नहरें सूखी, रजवाहों में पानी नहीं…खेतों में सूख रही आलू की फसल, गेहूं की बुआई पर संकट – Up Farmers Face Irrigation Crisis As Canals And Water Channels Remain Dry

November 16, 2026


UP Farmers Face Irrigation Crisis as Canals and Water Channels Remain Dry

रजवाहों में पानी नहीं
।

विस्तार

आगरा में रबी की फसलों की सिंचाई का समय आ गया है, लेकिन नहरों और रजवाहों में पानी नहीं छोड़ा गया है। वहीं सिंचाई विभाग का 99 फीसदी सफाई पूरी करने का दावा है। किसानों की फसलें सूख रहीं हैं।

जिले में करीब 80 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल की सिंचाई नहरों और रजवाहों पर निर्भर है। इस समय आलू की फसल में पहले पानी का समय है और गेहूं की पलेवट के लिए किसानों को पानी की जरूरत है। पानी के इंतजार में कहीं फसल सूख रही है तो कुछ किसानों की बुआई लेट हो रही है। इसके बाद भी विभाग अभी तक पानी नहीं छोड़ सका है।

पैंतखेड़ा के किसान बच्चू सिंह ने बताया कि आलू फसल की बुआई को लगभग एक महीना हो गया। पौधे पानी न मिलने से सूख रहे हैं। रजवाह में पानी आ जाने से सिंचाई होती है। 

 अटूस के किसान राजेंद्र सिंह ने कहा कि बाजरा की फसल से खेत पांच दिन पहले खाली हुआ है। नहर में भी अभी तक पानी नहीं आया है। पलेवट बिना गेहूं फसल की बुआई लेट हो रही है। 

सिंचाई विभाग के एक्सईएन नीरज कुमार ने बताया कि वैसे सफाई का कार्य लगभग पूरा हो गया है। कुछ जगहों पर शेष है, उसे पूरा होते ही पानी छोड़ा जाएगा। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X