सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Saharanpur News:कॉमेडियन समय रैना की टिप्पणी पर मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने जताई नाराजगी – Maulana Qari Ishaq Gora Expresses Displeasure Over Comedian Samay Raina’s Remarks
सहारनपुर

Saharanpur News:कॉमेडियन समय रैना की टिप्पणी पर मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने जताई नाराजगी – Maulana Qari Ishaq Gora Expresses Displeasure Over Comedian Samay Raina’s Remarks

November 16, 2026


Maulana Qari Ishaq Gora expresses displeasure over comedian Samay Raina's remarks

मौलाना कारी इस्हाक गोरा।

संवाद न्यूज एजेंसी

देवबंद (सहारनपुर)। स्टैंड अप-कॉमेडियन समय रैना के शो में रिश्तों को लेकर की गई टिप्पणी पर विवाद खड़ा हो गया है। जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि मजाक करने और किसी की तहजीब का मजाक उड़ाने में फर्क समझना चाहिए।

मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि शो के दौरान एक महिला प्रतिभागी के अपने कजिन (चचेरे भाई) के साथ आने पर समय रैना ने टिप्पणी करते हुए कहा, ”कजिन मतलब पति” इस तरह की टिप्पणियां किसी की सामाजिक परंपराओं और भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी को मजाक करने का शौक है तो उसे पहले मजाक करने और मजाक उड़ाने का अंतर समझना चाहिए। किसी की तहजीब और सम्मान का ख्याल नहीं रख सकते तो ऐसी कॉमेडी से परहेज करना चाहिए।

मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि मनोरंजन के नाम पर किसी समुदाय की धार्मिक और सामाजिक परंपराओं को निशाना बनाना उचित नहीं है। बिना सोचे-समझे की जाने वाली ऐसी टिप्पणियों पर रोक लगनी चाहिए और जरूरत पड़ने पर उचित कार्रवाई भी होनी चाहिए। उन्होंने समय रैना को पिछले विवादों से सबक लेने की नसीहत देते हुए कहा कि लोकप्रियता हासिल करने के लिए किसी की भावनाओं और सामाजिक मर्यादाओं को ठेस पहुंचाना सही नहीं है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X