रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
अमृतपाल की पैरोल पर फंसा पेच:दादी के अंतिम संस्कार की रस्में टलीं, क्या बोले सांसद के वकील? – Hitch In Amritpal Parole Amritpal In Dibrugarh Central Jail
अमृतसर

अमृतपाल की पैरोल पर फंसा पेच:दादी के अंतिम संस्कार की रस्में टलीं, क्या बोले सांसद के वकील? – Hitch In Amritpal Parole Amritpal In Dibrugarh Central Jail

November 15, 2026


Hitch in Amritpal parole Amritpal in Dibrugarh Central Jail

सांसद अमृतपाल सिंह

विस्तार

खडूर साहिब से सांसद और वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह की दादी के निधन के बाद परिवार ने अंतिम संस्कार की रस्में 20 नवंबर तक टालने का फैसला किया है, ताकि अमृतपाल सिंह इसमें शामिल हो सके। हालांकि, उनके वकील करमवीर सिंह पन्नू ने आरोप लगाया है कि असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल प्रशासन ने अंतिम संस्कार की तारीख में बदलाव को लेकर संशोधित आवेदन स्वीकार करने से इनकार कर दिया है।

एडवोकेट पन्नू ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि अमृतपाल सिंह की दादी का शुक्रवार को निधन हो गया था। इसके बाद अमृतसर कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। अदालत ने अमृतपाल सिंह को अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक दिन की अंतरिम कस्टडी पैरोल मंजूर कर दी थी लेकिन जेल प्रशासन ने कहा कि इतने कम समय में अदालत के आदेश का पालन करना संभव नहीं है।

पन्नू के अनुसार, परिवार अब अंतिम संस्कार की रस्में 20 नवंबर को करना चाहता है, ताकि अमृतपाल सिंह को भी इसमें शामिल होने का अवसर मिल सके। इसी उद्देश्य से आवेदन में संशोधन करवाने की कोशिश की गई, लेकिन जेल अधिकारियों ने संशोधित आवेदन लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में परिवार के अधिकारों की रक्षा के लिए हर कानूनी विकल्प अपनाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X