संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। भारत पाकिस्तान को विभाजित करती अंतरराष्ट्रीय अटारी सीमा पर अब रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। अब प्रतिदिन सायं साढ़े चार बजे रिट्रीट सेरेमनी शुरू होगी और पांच बजे संपन्न होगी। इससे पूर्व सेरेमनी का समय साढ़े पांच से छह बजे तक था। सर्दी की दस्तक के बाद यह बदलाव किया गया है। 16 नवंबर से रिट्रीट सेरेमनी सायं साढ़े चार बजे प्रारंभ होगी।