शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
अमेठी:पटाखे जलाते समय झुलसे पांच लोग, चार बच्चे शामिल; किसी की आंख में गंभीर चोट तो किसी की उंगलियां झुलसीं – Amethi Diwali Accident: Five People, Including Four Children, Injured While Lighting Firecrackers
अमेठी

अमेठी:पटाखे जलाते समय झुलसे पांच लोग, चार बच्चे शामिल; किसी की आंख में गंभीर चोट तो किसी की उंगलियां झुलसीं – Amethi Diwali Accident: Five People, Including Four Children, Injured While Lighting Firecrackers

November 8, 2026


Amethi Diwali Accident: Five People, Including Four Children, Injured While Lighting Firecrackers

Firecracker Accident
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमेठी में दीपावली पर आतिशबाजी के दौरान पटाखे कई लोगों के लिए मुसीबत बन गए। पटाखा जलाते समय पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों में चार बच्चे शामिल हैं। किसी के हाथ की उंगलियां झुलस गईं तो किसी की आंख में गंभीर चोट आई है। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गौरीगंज के मझवारा निवासी सिद्धनाथ का 16 वर्षीय बेटा आनंद पटाखा जलाते समय झुलस गया। अमेठी कस्बा निवासी आशीष कुमार का 11 वर्षीय पुत्र अंकुर गुप्ता भी आतिशबाजी के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके एक हाथ की उंगलियां बुरी तरह झुलस गईं। 

गौरीगंज के रघुपुर निवासी 21 वर्षीय शिवम पटाखा जला रहे थे, तभी अचानक उसके फटने से उनका पेट झुलस गया। लुगरी निवासी राकेश कुमार का 12 वर्षीय बेटा प्रिंस हाथ में पटाखा फटने से घायल हो गया। उसकी आंख और हाथ झुलस गए। वहीं रायबरेली जिले के नसीराबाद क्षेत्र के परिया गांव निवासी रामकरन का सात वर्षीय पुत्र आदर्श भी पटाखा जलाते समय झुलस गया। उसकी आंख में गंभीर चोट आई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X