शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव:हार के बाद ट्रंप की विदेश नीति पर संकट; अब ईरान, इस्राइल और यूक्रेन पर क्या पड़ेगा असर? – What Trump Midterm Election Setback Could Mean For Iran, Israel And Ukraine
दुनिया

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव:हार के बाद ट्रंप की विदेश नीति पर संकट; अब ईरान, इस्राइल और यूक्रेन पर क्या पड़ेगा असर? – What Trump Midterm Election Setback Could Mean For Iran, Israel And Ukraine

November 5, 2026


What Trump Midterm Election Setback Could Mean for Iran, Israel and Ukraine

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव
– फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी रिपब्लिकन पार्टी को लगे झटके का असर अब देश की सीमाओं से बाहर भी दिखाई दे सकता है। ईरान, इस्राइल और यूक्रेन जैसे देश अमेरिकी चुनाव के नतीजों पर करीबी नजर बनाए हुए हैं। इसकी वजह है ट्रंप की विदेश नीति, जिसने पिछले करीब दो वर्षों में अमेरिका के पुराने कूटनीतिक समीकरणों को काफी हद तक बदल दिया है। 

अब सबसे बड़ा सवाल है कि घरेलू राजनीति में कमजोर पड़े ट्रंप विदेशों में समझौते का रास्ता चुनेंगे या अपनी सख्त नीतियों को और आक्रामक बनाएंगे? आइए जानते है…

चुनावी नतीजों के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी को ट्रंप की नीतियों को चुनौती देने के लिए नए राजनीतिक अवसर मिलेंगे। हालांकि, राष्ट्रपति के पास विदेश नीति से जुड़े फैसले लेने की पर्याप्त शक्तियां अब भी मौजूद हैं। ऐसे में ईरान के साथ संभावित समझौते, इस्राइल को अमेरिकी सैन्य समर्थन और रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की कोशिशों पर इसका असर पड़ सकता है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X