शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रुद्रप्रयाग

Rudraprayag News:उपहार समिति ने शादी में दी आर्थिक मदद – The Gift Committee Provided Financial Assistance For The Wedding

November 13, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग

Updated Fri, 13 Nov 2026 06:54 PM IST

The gift committee provided financial assistance for the wedding.

फोटो———–

फाटा। सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में कार्य कर रही उपहार समिति ने फाटा क्षेत्र के निकटवर्ती जामु गांव की एक बेटी की शादी में आर्थिक सहयोग प्रदान किया। बेटी के पिता की मौत बहुत पहले हो चुकी है। उसके दो छोटे भाई हैं जो अभी पढ़ाई कर रहे हैं। समिति के कोषाध्यक्ष मोहन बिष्ट ने बताया कि उपहार समिति पिछले सात वर्षों से क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक कार्यों में कार्य कर रही है। समिति अब तक 55 जरूरतमंद बेटियों की शादी में आर्थिक सहयोग कर चुकी है। उन्होंने बताया कि समिति बिना किसी सरकारी आर्थिक सहायता के सामाजिक कार्यों का संचालन कर रही है। समिति से जुड़े सदस्य प्रतिमाह निर्धारित धनराशि जमा करते हैं। इसके अलावा मिलने वाले सहयोग से जरूरतमंदों की सहायता की जाती है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X