शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
अरमान संधू हत्याकांड:दो दोषियों को उम्रकैद, बच्चे को अगवा कर मांगे थे दो करोड़; न मिलने पर मार डाला था – Fazilka Sessions Court Verdict In 2019 Arman Sandhu Kidnapping Murder Case two Convicts Life Imprisonment
अमृतसर

अरमान संधू हत्याकांड:दो दोषियों को उम्रकैद, बच्चे को अगवा कर मांगे थे दो करोड़; न मिलने पर मार डाला था – Fazilka Sessions Court Verdict In 2019 Arman Sandhu Kidnapping Murder Case two Convicts Life Imprisonment

November 7, 2026


Fazilka Sessions Court verdict in 2019 Arman Sandhu kidnapping murder case two convicts life imprisonment

कोर्ट

विस्तार

फाजिल्का की सेशन अदालत ने वर्ष 2019 के अरमान संधू अपहरण और हत्या मामले में अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने दो दोषियों सुनील कुमार और पवन कुमार को उम्रकैद की सजा दी है। उन पर 5-5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजीत पाल सिंह की अदालत ने यह निर्णय दिया। यह मामला थाना सिटी-2 अबोहर में 18 अक्तूबर 2019 को एफआईआर नंबर 129 के तहत दर्ज हुआ था। आरोपियों ने घर के बाहर खेल रहे नाबालिग अरमान संधू का अपहरण किया था। उन्होंने परिवार से बच्चे की रिहाई के लिए 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी न मिलने और पहचान उजागर होने के डर से आरोपियों ने बच्चे की हत्या कर दी। उन्होंने शव को जमीन में दबा दिया था।

जांच और गिरफ्तारी

इस जघन्य घटना के बाद इलाके में भारी रोष फैल गया था। लोगों ने प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। इसके बाद एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की गई। एसआईटी ने जांच कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनकी निशानदेही पर बच्चे का दबाया हुआ शव बरामद किया। अभियोजन पक्ष ने अदालत में सभी साक्ष्य प्रस्तुत कर अपराध साबित किया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X