Ahoi Ashtami Traditional Saree Look: अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026, रविवार को रखा जाएगा। यह पर्व माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और खुशहाली की कामना के लिए मनाती हैं। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को तारों को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करती हैं। हिंदू धर्म में त्योहारों के मौके पर सोलह श्रृंगार और पारंपरिक परिधान पहनने का विशेष महत्व होता है। ऐसे में अगर आप भी अहोई अष्टमी की शाम की पूजा के लिए खूबसूरत और आकर्षक लुक चाहती हैं, तो इस तरह की खूबसूरत साड़ी पहन सकती हैं। जो आपके पारंपरिक लुक को रॉयल और ग्रेसफुल बना देंगे।
अहोई अष्टमी पर अपने लुक में लगाएं चार चांद, पहनें इन रंगों की खूबसूरत साड़ियां – Ahoi Ashtami 2026 If You Want To Look Absolute Graceful Choose These Special Colors Saree
डबल शेड साड़ी
अहोई अष्टमी की पूजा के लिए आप इस तरह की डबल शेड साड़ी को भी चुन सकती हैं। इस लुक के लिए आप अभिनेत्री काजोल की साड़ी से इंस्पिरेशन लें सकते हैं। वहीं, बालों में आप पारंपरिक लंबी चोटी पर गजरा लपेट सकती हैं।
पिंक साड़ी
अगर आप अहोई अष्टमी पर पिंक रंग पहनना पसंद करती हैं, तो अभिनेत्री आलिया भट्ट के साड़ी लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इस तरह की खूबसूरत पिंक बनारसी साड़ी आपको बेहद ग्रेसफुल और एलिगेंट लुक देगी। इसके साथ आप अपनी रियल गोल्ड ज्वेलरी पहन सकती हैं।




