सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
‘आंखें बंद करूं तो सामने दिखते हैं दादा’:अजित पवार को याद कर भावुक हुए शाह, बोले- उनका जाना अपूरणीय क्षति – Amit Shah Ajit Pawar Death Irreparable Loss Maharashtra Tribute
ब्रेकिंग न्यूज़

‘आंखें बंद करूं तो सामने दिखते हैं दादा’:अजित पवार को याद कर भावुक हुए शाह, बोले- उनका जाना अपूरणीय क्षति – Amit Shah Ajit Pawar Death Irreparable Loss Maharashtra Tribute

November 16, 2026


दिवंगत एनसीपी नेता अजीत पवार की प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दादा का अचानक और असामयिक निधन एक ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। उन्होंने अजित पवार के असामयिक निधन को न केवल महाराष्ट्र, बल्कि विशेष रूप से पुणे, बारामती, पिंपरी और चिंचवड़ क्षेत्रों के लिए अपूरणीय क्षति बताया। गृह मंत्री ने कहा कि दादा का व्यक्तित्व इतना जीवंत और सकारात्मक था कि आज भी अगर मैं अपनी आंखें बंद करूं तो मुझे दादा अपने ठीक सामने खड़े दिखाई देते हैं।

उन्होंने कहा कि दादा केवल उनके करीबी मित्र ही नहीं थे, बल्कि सच्चे सहयोगी भी थे। उनके जाने से देश ने एक जननेता खो दिया है। दादा के राजनीतिक जीवन को याद करते हुए अमित शाह ने कहा कि दिवंगत एनसीपी नेता की कार्यशैली भविष्य के राजनीतिक नेताओं के लिए एक विश्वविद्यालय की तरह काम करेगी।

अमित शाह ने अजित पवार के राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें विकास की गहरी समझ थी। पंचायती राज, सहकारिता, कृषि और आधुनिक शहरी विकास जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उन्हें व्यापक अनुभव हासिल था। उन्होंने कहा कि अजित पवार दूरदृष्टि और विजन रखने वाले नेता थे। उनका विकास को लेकर नजरिया और विभिन्न क्षेत्रों में काम करने का अनुभव उन्हें एक विशिष्ट जननेता बनाता था।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दादा आज हमारे बीच नहीं हैं। उनका व्यक्तित्व इतना जीवंत और सकारात्मक था कि आज भी अगर मैं अपनी आंखें बंद करूं तो मुझे दादा अपने ठीक सामने खड़े दिखाई देते हैं। वे एकदम स्पष्ट विचारों वाले व्यक्ति थे; अगर कोई काम हो सकता था, तो उनका जवाब ‘हां’ होता था और अगर नहीं हो सकता था तो ‘ना’।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X