शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
आजम खां फिर गिरफ्तार:पहले अभिवादन, फिर हाथ उठा आसमान की तरफ किया इशारा; रिहाई से ईडी की गिरफ्तारी तक टाइमलाइन – Azam Khan Arrested Again By Ed After Jail Release; Timeline Of Bail, Release And Arrest
मुरादाबाद

आजम खां फिर गिरफ्तार:पहले अभिवादन, फिर हाथ उठा आसमान की तरफ किया इशारा; रिहाई से ईडी की गिरफ्तारी तक टाइमलाइन – Azam Khan Arrested Again By Ed After Jail Release; Timeline Of Bail, Release And Arrest

November 1, 2026


अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड मामले में जमानत मिलने पर शनिवार शाम रामपुर जेल से बाहर आए सपा नेता आजम खां को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने जेल के गेट से ही गिरफ्तार कर लिया। आजम के जेल से बाहर कदम रखते ही ईडी की टीम अपनी गाड़ी में बैठाकर साथ ले गई। 

वहीं, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को जेल से रिहाई मिल गई। रामपुर के एसपी अनिल सिंह सिसोदिया ने बताया कि ईडी की टीम आजम को लेकर पूछताछ के लिए गाजियाबाद ले गई है, जहां कोर्ट में पेशी की जाएगी।

दरअसल दो पैनकार्ड मामले में जिला स्तरीय अदालत से आजम खां और अब्दुल्ला आजम को सात-सात साल की सजा सुनाए जाने के बाद 17 नवंबर 2025 को जेल भेजा गया था। तभी से दोनों जेल में थे। हाईकोर्ट से 29 अक्तूबर को जमानत मिल गई थी।

Azam Khan Arrested Again by ED After Jail Release; Timeline of Bail, Release and Arrest

रामपुर जेल से बाहर आए आजम खां को ईडी ने किया गिरफ्तार

शुक्रवार को कोर्ट से रिहाई का परवाना जेल पहुंचा था। शनिवार की शाम को आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम 11 महीने 14 दिन बाद जेल से रिहा हुए। आजम खां ने जेल से बाहर कदम रखा ही था कि जेल के गेट पर पहले से मौजूद ईडी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 

Azam Khan Arrested Again by ED After Jail Release; Timeline of Bail, Release and Arrest

रामपुर जेल से बाहर आए आजम खां को ईडी ने किया गिरफ्तार
– फोटो : आईएएनएस

इस दौरान ईडी के अफसरों की आजम खां से कुछ सेकंड की बहस भी हुई। वहीं गेट पर बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों ने भी ईडी के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं गाड़ी को घेरकर खड़े हो गए थे। बाद में पुलिस की मदद से गाड़ी के लिए रास्ता बनाया गया। काफी देर तक यहां नारेबाजी होती रही। 

Azam Khan Arrested Again by ED After Jail Release; Timeline of Bail, Release and Arrest

रामपुर जेल से बाहर आए आजम खां को ईडी ने किया गिरफ्तार
– फोटो : आईएएनएस

आजम बोले… मुसलमान होने की सजा मिली, यूनिवर्सिटी बनाना मेरा गुनाह

रामपुर जेल की पाबंदियों में 11 महीने 14 दिन गुजारने के बाद शनिवार शाम जेल से बाहर आते ही ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर आजम खां फूट पड़े। बोले… अब कहने को कुछ नहीं रह गया है, मुझे मुसलमान होने की सजा मिली है। मेरा गुनाह सिर्फ इतना है कि मैंने बच्चों की शिक्षा के लिए यूनिवर्सिटी बनाई, स्कूल बनाए हैं… यही मेरा सबसे बड़ा गुनाह है। जेल के गेट पर पहले से मुस्तैद ईडी टीम के उन्हें तुरंत घेर लेने से वह वहां मौजूद समर्थकों व पत्रकारों से ज्यादा कुछ नहीं बोल सके। 

Azam Khan Arrested Again by ED After Jail Release; Timeline of Bail, Release and Arrest

रामपुर जेल से बाहर आए आजम खां को ईडी ने किया गिरफ्तार
– फोटो : आईएएनएस

पहले अभिवादन, फिर हाथ उठाकर आजम ने आसमान की तरफ किया इशारा

रामपुर जेल के गेट से बाहर आते ही सपा नेता आजम खां ने वहां मौजूद समर्थकों और सपाइयों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। आसमान की ओर हाथ उठाकर शायद बिना बोले समर्थकों को ऊपर वाले पर भरोसा रखने का संदेश दिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X