शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
आधुनिक बीट्स पर भजनों की धूम:नमो घाट की ‘भजन क्लबिंग’ ने मोहा मन, पीएम मोदी ने की युवाओं के उत्साह की सराहना – Devotional Songs Set To Modern Beats Bhajan Clubbing At Namo Ghat Captivates Hearts Pm Modi Lauds Enthusiasm O
ब्रेकिंग न्यूज़

आधुनिक बीट्स पर भजनों की धूम:नमो घाट की ‘भजन क्लबिंग’ ने मोहा मन, पीएम मोदी ने की युवाओं के उत्साह की सराहना – Devotional Songs Set To Modern Beats Bhajan Clubbing At Namo Ghat Captivates Hearts Pm Modi Lauds Enthusiasm O

November 20, 2026


Devotional songs set to modern beats Bhajan Clubbing at Namo Ghat captivates hearts PM Modi lauds enthusiasm o

पीएम मोदी

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित ‘भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया और इसमें युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। दरअसल ‘भजन क्लबिंग’ एक आधुनिक चलन है, जिसमें युवा किसी कॉन्सर्ट की तरह एक जगह इकट्ठा होकर हिंदू भक्ति गीतों पर गाते हैं, तालियां बजाते हैं और नाचते हैं।

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में ‘भजन क्लबिंग’ के आयोजन ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। नमो घाट पर हुए इस कार्यक्रम में मेरे युवा साथियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। उनका जोश वाकई देखने लायक था।

काशी में शुक्रवार से चार दिवसीय गंगा महोत्सव का आगाज हो गया। महोत्सव की पहली शाम नमो घाट पर ‘काशी भजन क्लबिंग’के नाम रही। पहली बार गंगा महोत्सव में पारंपरिक भजनों को आधुनिक संगीत और इलेक्ट्रॉनिक बीट्स के साथ पेश किया गया। कार्यक्रम में युवाओं यानी जेन-जी को ध्यान में रखकर विशेष आयोजन किया गया। 

नमो घाट पर हाईटेक मंच और लाइटिंग 

घाट के खुले परिसर में भव्य मंच, आधुनिक साउंड सिस्टम और आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की गई। गंगा की लहरों के किनारे संगीत और भक्ति का अनूठा माहौल तैयार किया गया । युवाओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, बैठने और आवागमन के इंतजाम भी किए गए थे।

युवाओं को संस्कृति से जोड़ने की पहल

डीएम सत्येंद्र कुमार ने कहा कि इस बार गंगा महोत्सव में नई पीढ़ी की रुचि को ध्यान में रखा गया है। काशी भजन क्लबिंग के माध्यम से युवाओं को आधुनिक संगीत और बीट्स के साथ पारंपरिक भजनों और सनातन संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X