महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल करियर के समाप्त होने के बाद क्रिकेट जगत में भावुक प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। इसी कड़ी में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के मौजूदा कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने पूर्व कप्तान के लिए एक भावुक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने धोनी को अपना थाला, कप्तान और लीडर बताते हुए कहा कि वह हमेशा उनके लिए इसी भूमिका में रहेंगे। ऋतुराज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर धोनी के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की और उनके साथ बिताए पुराने दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि 2019 में पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ने के बाद उन्होंने धोनी से सादगी का असली मतलब सीखा।