शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
आस्था का संगम:गयाजी में 2100 कन्याओं का सामूहिक पूजन, गांधी मैदान में दिखा भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत नजारा – Gaya 2100 Girls Mass Worship Seva Bharati Governor Nand Kishore Yadav Prem Kumar Today Bihar News
गया

आस्था का संगम:गयाजी में 2100 कन्याओं का सामूहिक पूजन, गांधी मैदान में दिखा भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत नजारा – Gaya 2100 Girls Mass Worship Seva Bharati Governor Nand Kishore Yadav Prem Kumar Today Bihar News

November 4, 2026


गयाजी के गांधी मैदान में भक्ति, श्रद्धा और सनातन परंपरा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सेवा भारती के नेतृत्व में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन महोत्सव में 2100 कन्याओं की पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव और बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने किया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और कन्या पूजन के इस पावन दृश्य को अपने कैमरों में कैद किया।

2100 कन्याओं के पूजन से भक्तिमय हुआ गांधी मैदान

गांधी मैदान में आयोजित इस महोत्सव में 2100 कन्याओं का सामूहिक पूजन आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। सेवा भारती के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सनातन धर्म की परंपराओं और नारी शक्ति के सम्मान का संदेश दिया गया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कन्याओं में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का दर्शन किया जाता है। इसी भावना के साथ कन्याओं की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर श्रद्धा और भक्ति के माहौल में नजर आया। आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग गांधी मैदान पहुंचे। सामूहिक कन्या पूजन के दृश्य ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। लोगों ने इस विशेष पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया।

भारतीय धार्मिक परंपरा में कन्या पूजन का विशेष स्थान है। नवरात्र सहित विभिन्न धार्मिक अवसरों पर कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनकी पूजा की जाती है। इस आयोजन में भी इसी आस्था और श्रद्धाभाव की झलक देखने को मिली।

राज्यपाल को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गयाजी पहुंचे नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव को गयाजी पुलिस की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानपूर्वक सलामी दी गई। इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस और प्रशासन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- बिहार: तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी सरकार से अब क्या मांग कर दी? कहा- हजारों नियोजित शिक्षकों की सेवा पर संकट

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

महोत्सव के दौरान सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिसकर्मी पूरे आयोजन के दौरान सतर्क रहे।

गयाजी के गांधी मैदान में सेवा भारती के नेतृत्व में आयोजित महोत्सव में 2100 कन्याओं का सामूहिक प

कन्याओं का सामूहिक पूजन किया गया।

गयाजी के गांधी मैदान में सेवा भारती के नेतृत्व में आयोजित महोत्सव में 2100 कन्याओं का सामूहिक प

गयाजी के गांधी मैदान में सेवा भारती के नेतृत्व में आयोजित महोत्सव में 2100 कन्याओं का पूजन किया गया।

गयाजी के गांधी मैदान में सेवा भारती के नेतृत्व में आयोजित महोत्सव में 2100 कन्याओं का सामूहिक प

गयाजी के गांधी मैदान में सेवा भारती के नेतृत्व में आयोजित महोत्सव के दौरान की तस्वीर। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X