शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
महोबा

Mahoba News:छठ पर्व पर चार दिन गोरखपुर के लिए चलेंगी 26 बसें – 26 Buses Will Run To Gorakhpur For Four Days During The Chhath Festival

November 13, 2026


महोबा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के महोबा डिपो ने छठ महापर्व को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पर्व को देखते हुए शुक्रवार से सोमवार तक के लिए डिपो से 26 रोडवेज बसें चलाई जाएंगी। बसों के बेहतर संचालन के लिए एआरएम ने डिपो कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है।

महोबा डिपो के बेड़े में इस समय निगम की 120 और 13 अनुबंधित बसें शामिल हैं जो जनपद हमीरपुर, कानपुर, लखनऊ, जालौन, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, बलिया, बरेली, कन्नौज, इटावा, दिल्ली आदि रूटों पर फर्राटा भरती हैं। रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कमल किशोर आर्य ने बताया कि छठ पर्व को देखते हुए गोरखपुर के लिए 26 बसों को लगाया गया है ताकि पर्व में जाने वाले श्रद्धालुओं को आने-जाने के दौरान किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो। वर्कशॉप प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं कि बसों को रूट पर रवाना करने से पहले अच्छी तरह से जांच की जाए। कर्मचारियों की शिफ्टेड ड्यूटी लगाई है। सवारियां बढ़ने पर बसों को और बढ़ाया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X