इस कोरियन SUV की गजब डिमांड! बनी 7 लाख इंडियन कस्टमर्स की पसंद, कीमत ₹12 लाख से कम
Last Updated:
इंडियन कार मार्केट में Kia Seltos का जलवा बरकरार है. अगस्त 2019 में लॉन्च हुई इस मिड-साइज SUV ने घरेलू बाजार में 7 लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है. जनवरी 2026 में लॉन्च हुई नई जनरेशन सेल्टॉस को भी ग्राहकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. आखिर इस SUV में ऐसा क्या खास है, जो इसे लगातार ग्राहकों की पसंद बनाए हुए है? जानें इसकी कीमत, फीचर्स, सेफ्टी और माइलेज की पूरी डिटेल.
Kia Seltos ने 7 लाख यूनिट सेल का आंकड़ा पार कर लिया है.
Kia Seltos ने इंडियन ऑटो मार्केट में एक नया मुकाम हासिल किया है. मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट की इस पॉपुलर कार ने अगस्त 2019 में इंडियन मार्केट के अंदर अपने सफर की शुरुआत की थी. इस मेड-इन-इंडिया एसयूवी ने अक्टूबर 2026 तक घरेलू बाजार में 7 लाख से अधिक यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है.
किआ इंडिया के पहले प्रोडक्ट के रूप में लॉन्च हुई सेल्टॉस ने न केवल कंपनी को देश में एक घरेलू नाम बनाया, बल्कि उसे टॉप पैसेंजर व्हीकल मैन्युफैक्चरर्स की लिस्ट में भी शामिल करा दिया है. खास बात ये है कि जनवरी 2026 में लॉन्च हुए इसके सेकेंड-जेनरेशन मॉडल ने ग्राहकों को और लुभाया है. मॉडर्न डिजाइन, एडवांस तकनीक और दमदार परफॉर्मेंस की बदौलत सेल्टॉस लगातार कस्टमर्स की अच्छी पसंद बनी हुई है. आइए सेल्स रिपोर्ट से लेकर इसकी कीमत और खासियत के बारे में जानते हैं.
सेल्टॉस की बंपर डिमांड!
अगस्त 2019 से अक्टूबर 2026 के बीच किआ सेल्टॉस की कुल घरेलू बिक्री 7,04,829 यूनिट्स तक पहुंच गई है, जो कंपनी की कुल घरेलू बिक्री (16.88 लाख यूनिट्स) का लगभग 42 प्रतिशत हिस्सा है. जनवरी 2026 में आए नए मॉडल की अक्टूबर तक अकेले 1,13,078 यूनिट्स बिकी हैं. अक्टूबर 2026 में सेल्टॉस की 13,423 यूनिट्स बिकी हैं, जबकि 1.60 लाख से अधिक यूनिट का एक्सपोर्ट भी किया जा चुका है.
डिजाइन और डायमेंशन
नए K3 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड सेकेंड-जेन सेल्टॉस का एक्सटीरियर पहले से अधिक बोल्ड, चौड़ा और आकर्षक दिखता है.
- 4,460 मिमी लंबाई, 1,830 मिमी चौड़ाई और 2,690 मिमी का लंबा व्हीलबेस.
- सिग्नेचर टाइगर-नोज ग्रिल, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और कनेक्टेड एलईडी टेललैंप्स.
- स्पोर्टी लुक के लिए 18-इंच के अलॉय व्हील्स, रूफ रेल्स और रियर स्पॉइलर.
केबिन और कम्फर्ट
सेल्टॉस का केबिन बेहद प्रीमियम और हाई-टेक महसूस होता है, जिसमें आराम और लग्जरी का पूरा ध्यान रखा गया है.
- 12.3-इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन और 12.3-इंच का फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले.
- प्रीमियम लेदरेट अपहोल्स्ट्री, लेदर-रैप्ड स्टीयरिंग व्हील और कस्टमाइजेबल एम्बिएंट लाइटिंग.
- 447 लीटर का बड़ा बूट स्पेस और 60:40 स्प्लिट फोल्डेबल रियर सीट्स.
फीचर्स
ये एसयूवी अपने सेगमेंट के सबसे मॉडर्न और सुविधाजनक फीचर्स से लैस है, जो हर सफर को आरामदायक बनाते हैं.
- पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल.
- वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 8-स्पीकर साउंड सिस्टम.
- Kia Connect 2.0, OTA अपडेट्स और पैडल शिफ्टर्स.
सेफ्टी
सुरक्षा के मामले में किआ सेल्टॉस को Bharat NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग प्राप्त है.
- 6 एयरबैग्स, ESC,ABS के साथ EBD और हिल डिसेंट कंट्रोल.
- लेवल-2 ADAS सूट, जिसमें फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग और लेन कीप असिस्ट शामिल हैं.
- 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स और TPMS
इंजन और माइलेज
ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से कंपनी इस एसयूवी को तीन इंजन और कई गियरबॉक्स विकल्पों में पेश करती है-
- इंजन विकल्प:1.5-लीटर NA पेट्रोल, 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर CRDi डीजल इंजन
- ट्रांसमिशन: 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड iMT, IVT, 7-स्पीड DCT और 6-स्पीड AT गियरबॉक्स
- माइलेज: ये एसयूवी 16.5 से 19.4 KMPL तक की फ्यूल एफिशियंसी देती है

राम मोहन मिश्र डिजिटल मीडिया के ऑटोमोटिव जगत में सक्रिय पत्रकार हैं और 2021 से लगातार ऑटो जर्नलिज्म के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर ऑटो डेस्क संभाल रहे…
और पढ़ें
