इस दिवाली घर लाएं पैनोरमिक सनरूफ वाली ये शानदार SUV, कीमत ₹9.72 लाख से शुरू
इस दिवाली घर लाएं पैनोरमिक सनरूफ वाली ये शानदार SUV, कीमत ₹9.72 लाख से शुरू
Last Updated:
Best Cars With Panoramic Sunroof To Buy THis Diwali: इस दिवाली नई SUV खरीदने का प्लान है, तो पैनोरमिक सनरूफ वाली ये 4 कारें आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं. Tata Nexon से लेकर Mahindra XUV 3XO, Kia Syros और Tata Curvv तक, इन गाड़ियों में स्टाइलिश डिजाइन के साथ प्रीमियम फीचर्स और दमदार इंजन मिलते हैं. जानिए इनकी कीमत, माइलेज, सेफ्टी फीचर्स और खासियत, ताकि दिवाली पर अपने बजट के हिसाब से सही कार चुन सकें.
Tata Nexon: इसके पैनोरमिक सनरूफ वाले वेरिएंट की कीमत ₹9.72 लाख से शुरू होती है. इसका एक्सटीरियर स्प्लिट एलईडी हेडलैंप्स, सीक्वेंशियल एलईडी डीआरएल और कनेक्टेड टेललैंप्स के साथ बेहद मस्कुलर दिखता है. केबिन में डुअल-टोन फिनिश, टू-स्पोक इल्यूमिनेटेड स्टीयरिंग व्हील और वेंटिलेटेड सीट्स के साथ प्रीमियम व स्पेशियस इंटीरियर मिलता है.
इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन, डिजिटल क्लस्टर, वॉयस-असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ और 360-डिग्री कैमरा मिलता है. सेफ्टी में इसे 5-स्टार BNCAP रेटिंग और 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड मिलते हैं. इंजन विकल्पों में 1.2L टर्बो-पेट्रोल (120 PS) और 1.5L डीजल इंजन शामिल हैं. ये गाड़ी 17 से 24 किमी/लीटर का शानदार माइलेज निकालती है.
Mahindra XUV 3XO: इसके पैनोरमिक सनरूफ वाले वेरिएंट की कीमत ₹9.89 लाख से शुरू होती है. डिज़ाइन में सी-शेप्ड एलईडी डीआरएल, नया पियानो-ब्लैक ग्रिल और रियर कनेक्टेड लाइट बार मिलते हैं. इसका केबिन सॉफ्ट-टच लेदरेट डैशबोर्ड, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल और बेहतरीन लेगरूम के साथ काफी प्रीमियम एहसास कराता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
गाड़ी में 10.25-इंच इंफोटेनमेंट, हरमन कार्डन ऑडियो, लेवल-2 ADAS और सेगमेंट-फर्स्ट स्काईरूफ मौजूद है. सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक मिलते हैं. इसमें 1.2L टर्बो-पेट्रोल और 1.5L डीजल इंजन आते हैं. ये मॉडल लगभग 18 से 21 किमी/लीटर की फ्यूल एफिशिएंसी देता है.
Kia Syros: इसके पैनोरमिक सनरूफ वाले वेरिएंट की कीमत ₹10.76 लाख से शुरू होती है. इसका डिज़ाइन बॉक्सी और मॉडर्न एसयूवी स्टैंस पर आधारित है, जिसमें वर्टिकल एलईडी लाइट्स दी गई हैं. इंटीरियर में प्रीमियम लेदरेट अपहोल्स्ट्री, मिनिमलिस्टिक डैशबोर्ड और रियर रिक्लाइनिंग सीट्स के साथ बेहतरीन हेडरूम मिलता है.
साइरोस में 12.3-इंच की डुअल स्क्रीन, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 8-स्पीकर ऑडियो और वायरलेस कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स हैं. सेफ्टी में 5-स्टार BNCAP रेटिंग, ADAS लेवल-2 और 6 एयरबैग्स शामिल हैं. ये 1.0L टर्बो-पेट्रोल (120 PS) और 1.5L डीजल (116 PS) इंजन के साथ आती है, जो 17.6 से 20.7 किमी/लीटर का माइलेज देती है.
Tata Curvv: इसके पैनोरमिक सनरूफ वाले वेरिएंट की कीमत ₹12.91 लाख से शुरू होती है. इसका कूपे-एसयूवी डिज़ाइन स्लोपिंग रूफलाइन, फ्लश डोर हैंडल्स और 18-इंच अलॉय व्हील्स के साथ बेहद आकर्षक है. केबिन में बड़ा पैनोरमिक ग्लास सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग और 500 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है, जो इसे प्रैक्टिकल और स्टाइलिश दोनों बनाता है.
इसमें 12.3-इंच टचस्क्रीन, 10.25-इंच ड्राइवर डिस्प्ले, जेबीएल ऑडियो, वेंटिलेटेड सीट्स और पावर्ड टेलगेट मिलता है. सेफ्टी के लिए 5-स्टार क्रैश रेटिंग, लेवल-2 ADAS और 6 एयरबैग्स दिए गए हैं. इंजन में 1.2L टर्बो-पेट्रोल (Revotron/Hyperion) और 1.5L डीजल इंजन उपलब्ध हैं, जो 16 से 22 किमी/लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम हैं.
