रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
उज्जैन:भूजल प्रदूषण का खतरनाक खुलासा, बोरवेल के पानी में मिले जानलेवा बैक्टीरिया और जहरीले रसायन – Alarming Revelation Regarding Groundwater Pollution Deadly Bacteria And Toxic Chemicals Found In Borewell
उज्जैन

उज्जैन:भूजल प्रदूषण का खतरनाक खुलासा, बोरवेल के पानी में मिले जानलेवा बैक्टीरिया और जहरीले रसायन – Alarming Revelation Regarding Groundwater Pollution Deadly Bacteria And Toxic Chemicals Found In Borewell

November 15, 2026


Alarming revelation regarding groundwater pollution deadly bacteria and toxic chemicals found in borewell

सांकेतिक
– फोटो : AI

विस्तार

पार्श्वनाथ कॉलोनी के बोरवेल पानी की जांच रिपोर्ट में खतरनाक ई-कोलाई और कोलीफॉर्म बैक्टीरिया मिलने से हड़कंप मच गया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों द्वारा जांच रिपोर्ट न देने से नाराज कॉलोनी निवासियों ने भोपाल स्थित प्रयोगशाला में स्वयं पानी के नमूनों की जांच करवाई। प्रयोगशाला परीक्षण में जल के भीतर निकेल, सायनाइड, फेनोलिक यौगिक और डिटर्जेंट अत्यधिक मात्रा में पाए गए। विशेषज्ञों के अनुसार इस दूषित पानी के सेवन से हैजा, गंभीर डायरिया से लेकर किडनी, लीवर और तंत्रिका तंत्र के खराब होने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है।

भूजल में मिला खतरनाक जहर

प्रयोगशाला की रिपोर्ट सामने आते ही पार्श्वनाथ कॉलोनी के निवासियों में गहरा आक्रोश फैल गया। पास के नागझिरी क्षेत्र तक यह सूचना पहुंचते ही वहां के लोग भी विरोध में खड़े होने की तैयारी कर रहे हैं। पार्षद प्रतिनिधि बाबूलाल बाघेला ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र की कुछ केमिकल कंपनियां लोगों के सेहत के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। ये कारखाने रासायनिक पानी को सीधे नाले में बहा रहे हैं, जिससे नाले के आसपास रहने वाले लोगों को चर्म रोग हो रहे हैं।

रासायनिक कचरे से गहराता संकट

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि फार्मा और केमिकल कंपनियां जहरीले अपशिष्ट पदार्थों का सही तरीके से नष्टीकरण नहीं करतीं। उन्होंने आरोप लगाया कि शायद क्षेत्र के अफसर भी इंदौर के भागीरथपुरा जैसी लाशों का ढेर लगने का इंतजार कर रहे हैं। देवास रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में दूषित पानी की इस विकट स्थिति के लिए फार्मा व केमिकल कंपनियों का नाम सामने आ रहा है। इन इकाइयों पर कारखानों का दूषित पानी सीधे जमीन में डालने के गंभीर आरोप हैं, जिससे क्षेत्र का भूजल पूरी तरह खराब हो गया है। कारखानों द्वारा दूषित पानी जमीन में डालने के कारण बोरवेल तक केमिकल पहुंच चुका है। इस स्थिति से औद्योगिक क्षेत्र के अन्य कारखानों के संचालक भी परेशान हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X