शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
उत्तराखंड:अगले महीने राहुल पिथौरागढ़, प्रियंका पौड़ी में करेंगी जनसभा, एक नवंबर को बैठक में तय होगी तिथि – Uttarakhand Rahul Gandhi To Hold Public Meeting In Pithoragarh And Priyanka In Pauri Next Month
देहरादून

उत्तराखंड:अगले महीने राहुल पिथौरागढ़, प्रियंका पौड़ी में करेंगी जनसभा, एक नवंबर को बैठक में तय होगी तिथि – Uttarakhand Rahul Gandhi To Hold Public Meeting In Pithoragarh And Priyanka In Pauri Next Month

October 29, 2026


Uttarakhand Rahul gandhi to hold public meeting in Pithoragarh and Priyanka in Pauri next month

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी अगले महीने पिथौरागढ़ के धारचूला में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पौड़ी जिले में जनसभा करेंगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि जनसभाओं की तिथि एक नवंबर को दिल्ली में राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ होने वाली बैठक में तय होगी।

राहुल गांधी की धारचूला में प्रस्तावित जनसभा को सीमांत क्षेत्र के लिहाज से अहम माना जा रहा है। वहीं, प्रियंका गांधी की पौड़ी में प्रस्तावित सभा के जरिये कांग्रेस पहाड़ से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की तैयारी में है।

UK Top News: सदन में अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पास, सीएम का कांग्रेस पर वार, एमबीबीएस मामले में गिरफ्तारी

पार्टी नेताओं के मुताबिक दोनों नेताओं की सभाओं में अंकिता हत्याकांड, बेरोजगारी, पलायन, भूमि और मूल निवास सहित प्रदेश से जुड़े अन्य मुद्दे उठाए जा सकते हैं। बताया गया है कि दिवाली के बाद दोनों नेताओं की उत्तराखंड में जनसभाएं हो सकती है। इन कार्यक्रमों के जरिये पार्टी प्रदेश में चुनाव अभियान को धार देने की तैयारी में है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X