शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
उत्तराखंड:प्रदेश में करवा चौथ पर कल सार्वजनिक अवकाश, सरकार की ओर से जारी किया गया आदेश – Karwa Chauth Uttarakhand Declares Public Holiday For Karwa Chauth On October 29 For Women Employees
देहरादून

उत्तराखंड:प्रदेश में करवा चौथ पर कल सार्वजनिक अवकाश, सरकार की ओर से जारी किया गया आदेश – Karwa Chauth Uttarakhand Declares Public Holiday For Karwa Chauth On October 29 For Women Employees

October 28, 2026


Karwa chauth Uttarakhand declares public holiday for karwa chauth on october 29 for women employees

करवा चौथ

विस्तार

करवा चौथ के अवसर पर उत्तराखंड में गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। राज्य सरकार ने इसके लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस फैसले से करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिला कर्मचारियों को त्योहार मनाने के लिए समय मिल सकेगा।

करवा चौथ पर विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं सुबह से निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को चंद्रमा के दर्शन के बाद व्रत खोलती हैं। त्योहार को लेकर घरों में विशेष तैयारियां की जाती हैं। महिलाएं पूजा की तैयारी करने के साथ ही पारंपरिक परिधान और शृंगार भी करती हैं।

ये भी पढे़ं…उत्तराखंड: अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट, शिक्षा परिषद की मंजूरी की बाध्यता होगी खत्म

सरकार की ओर से सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने से महिला कर्मचारियों को त्योहार की तैयारियों और पूजा के लिए समय मिल सकेगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X