रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
उत्तराखंड:रुद्रपुर में आरटीओ के बाहर दो कारों में चल रहा था फर्जीवाड़े का दफ्तर, दो गिरफ्तार – Uttarakhand Fraud Operation Run Out Of Two Cars Outside Rto In Rudrapur Two Arrested
ऊधम सिंह नगर

उत्तराखंड:रुद्रपुर में आरटीओ के बाहर दो कारों में चल रहा था फर्जीवाड़े का दफ्तर, दो गिरफ्तार – Uttarakhand Fraud Operation Run Out Of Two Cars Outside Rto In Rudrapur Two Arrested

November 29, 2026


Uttarakhand Fraud operation run out of two cars outside RTO in Rudrapur two arrested

फर्जीवाड़ा करते दो गिरफ्तार
ग्राफिक्स

विस्तार

रुद्रपुर में आरटीओ कार्यालय में वाहन संबंधी काम कराने के नाम पर वाहन स्वामियों से सरकारी शुल्क से अधिक रकम वसूलने वाले दो आरोपियों को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। दोनों ने आरटीओ कार्यालय के बाहर दो निजी वाहनों को ही अपना दफ्तर बना रखा था। लैपटॉप और प्रिंटर की मदद से वाहन संबंधी दस्तावेज तैयार कराने का काम चल रहा था। आरोपियों के कब्जे से 75 आरसी, सात ड्राइविंग लाइसेंस और 19 फॉर्म-30 समेत बड़ी संख्या में दस्तावेज बरामद हुए हैं।

एसटीएफ कुमाऊं यूनिट ने रविवार को थाना पंतनगर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई कर जिला सैनिक विश्राम गृह के गेट के पास दबिश दी। यहां दो अलग-अलग वाहनों में बैठे प्रवीण बाछाड़ निवासी चंदीपुर विजयपुर, दिनेशपुर और पंकज कांति सेन निवासी ट्रांजिट कैंप को पकड़ा गया। तलाशी में दोनों वाहनों से वाहन संबंधी दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिले।

देहरादून: पीआरडी आंदोलन में टकराव, ड्यूटी कर रहे दो जवानों के चेहरे पर पोती कालिख, 30 को करेंगे सीएम आवास कूच

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X