रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सीतापुर

Sitapur News:डीएम, एसपी के सामने आईं 12 शिकायतें, तीन का हुआ निस्तारण – 12 Complaints Were Presented Before The Dm And Sp; Three Have Been Resolved

November 29, 2026


सीतापुर। जिले भर के थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। शहर कोतवाली में डीएम प्रथमेश कुमार और एसपी अंकुर अग्रवाल ने लोगों की शिकायतों को सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश दिए। उनके सामने 12 शिकायतें आई जिनमें से तीन का मौके पर ही निरस्तारण किया गया।

डीएम, एसपी ने संयुक्त रूप से लोगों को निर्देशित शिकायतों का त्वरित, न्यायोचित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। आपसी विवादों के प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। संवेदनशील मामलों में नियमानुसार निरोधात्मक कार्रवाई भी की जाए। उन्होंने विशेष रूप से महिला संबंधी अपराधों, भूमि विवादों एवं अवैध कब्जों से जुड़े मामलों के प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम सदर जर्नादन, सीओ सिटी विनय यादव मौजूद रहे।

खड़ी फसल कर दी नष्ट

मिश्रिख के ग्राम इस्लामनगर निवासी तहफीम बानो ने गांव के ही कुछ लोगों पर फसल नष्ट करने व खेत में जबरन ट्रैक्टर चलाने का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर दुर्गा प्रसाद शुक्ल ने बताया कि जांच के लिए लेखपाल व राजस्व टीम के साथ पुलिस को मौके पर भेजा गया है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

फर्जी चेक देने का लगाया आरोप

मछली मंडी निवासी महिला ने एक युवक पर फर्जी चेक देने का आरोप लगाया। उन्होंने अपने बेटे विपिन के नाम से शहर कोतवाली में तहरीर दी। उनका आरोप है कि एक युवक ने उनसे रुपये लिए थे। हालांकि उन्होंने रुपये नहीं लौटाए और एक फर्जी चेक दे दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X