रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
उत्तराखंड: वन्यजीव अंग कार्यालयों से गायब हुए तो डीएफओ होंगे जिम्मेदार, पीसीसीएफ ने जारी किए दिशा-निर्देश – Dfos To Be Held Responsible If Wildlife Parts Go Missing From Offices Pccf Issues Guidelines
नैनीताल

उत्तराखंड: वन्यजीव अंग कार्यालयों से गायब हुए तो डीएफओ होंगे जिम्मेदार, पीसीसीएफ ने जारी किए दिशा-निर्देश – Dfos To Be Held Responsible If Wildlife Parts Go Missing From Offices Pccf Issues Guidelines

November 22, 2026


DFOs to be held responsible if wildlife parts go missing from offices PCCF issues guidelines

प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव ने दिशा-निर्देश जारी किए
– फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)

विस्तार

वन विभाग के कार्यालयों में रखे हुए हाथी दांत समेत अन्य वन्यजीव अंग गायब हुए तो व्यक्तिगत तौर पर डीएफओ जिम्मेदार होंगे। इसके अलावा जहां पर वन्यजीव अंग रखे गए हैं, वहां पर सुरक्षा और कड़ी की जाएगी। इस संबंध में प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

पिछले महीने लैंसडाैन वन प्रभाग के लालढांग रेंज में पांच हाथी दांत चोरी का मामला सामने आया था। इससे वन विभाग की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठे थे। अब वन मुख्यालय ने घटना से सबक लेते हुए कार्यालयों में रखे वन्यजीव अंगों की सुरक्षा और बेहतर करने का फैसला किया।

इस संबंध में हाल में पीसीसीएफ वन्यजीव नीना ग्रेवाल ने दिशा-निर्देश सभी टाइगर रिजर्व और डीएफओ जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि डीएफओ स्वयं हर आर्टिकल की भौतिक उपलब्धता, संख्या, माप, पहचान और अभिलेखों का परीक्षण करेंगे। अधीनस्थ स्तर पर कराई गई गणना, सत्यापन को बिना स्वयं संतुष्ट हुए प्रमाणित न किया जाए। किसी भी वन्यजीव अंग के खोने, बदलने, अनधिकृत रूप से हटाए जाने या अभिलेखीय या मौके पर न मिलने पर संबंधित डीएफओ की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी।

उत्तराखंड: निकाय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, मिलेगा बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता, सीएम ने दी प्रस्ताव को मंजूरी

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X