रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
उधमपुर

Udhampur News:भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में लद्दाख पवेलियन की रिकॉर्ड 66.25 लाख की बिक्री – Jammu Kashmir News

November 29, 2026


लेह। 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में लद्दाख पवेलियन ने 14 से 27 नवंबर के बीच कुल 66.25 लाख की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की है। यह क्षेत्र के पारंपरिक हथकरघा, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों की बढ़ती मांग को दर्शाता है।

पवेलियन में 27 नवंबर को एक ही दिन में सर्वाधिक 10.02 लाख की बिक्री दर्ज की गई जो आगंतुकों और खरीदारों की उत्साहजनक प्रतिक्रिया को दर्शाती है।इस मेले में कुल 17 उद्यमियों और सहभागी इकाइयों ने लद्दाख के पारंपरिक उत्पादों का प्रदर्शन किया। इनमें पश्मीना, हाथ से बुने वस्त्र, कढ़ाई, फेल्ट उत्पाद, हस्तशिल्प, जैविक सूखे मेवे और अन्य स्थानीय उत्पाद शामिल थे।

इस भागीदारी ने स्थानीय कारीगरों, बुनकरों, उद्यमियों और सहकारी संस्थाओं को उपभोक्ताओं से सीधे जुड़ने, नए व्यावसायिक अवसर तलाशने और अपने उत्पादों के लिए व्यापक बाजार तक पहुंच बनाने का मंच प्रदान किया। मेले में दर्ज यह रिकॉर्ड बिक्री लद्दाख की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और पारंपरिक क्षेत्रों के माध्यम से स्थानीय लोगों की आजीविका को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X