मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
उत्तराखंड हादसा:किसी का बेटा, किसी का भाई, उजाड़ गए कई परिवार, नदी में समा गई बस; तस्वीरों में देखिए मंजर – Uttarakhand Bus Accident Rishikesh Badrinath Highway Passengers Death Several Injured Watch Photos
देहरादून

November 17, 2026

सफर पर निकले लोगों को शायद अंदाजा भी नहीं था कि उनकी यह यात्रा परिवारों के लिए कभी न भरने वाला जख्म छोड़ जाएगी। किसी घर ने अपना बेटा खोया तो किसी ने अपना भाई। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हुए बस हादसे में जान गंवाने वालों में अधिकतर कम उम्र के लोग बताए जा रहे हैं। हादसे में तीन साल की मासूम समेत कई लोग घायल भी हुए हैं।

हरिद्वार से कर्णप्रयाग के लिए निकली विश्वनाथ सेवा की बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे। मंगलवार सुबह गूलर बाजार के पास बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी। इस हादसे ने आठ परिवारों की खुशियां छीन लीं। सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने एम्स ऋषिकेश पहुंचने पर दम तोड़ दिया।

Uttarakhand bus accident rishikesh badrinath highway passengers death several Injured watch photos

ऋषिकेश बस हादसा
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हादसे जान गंवाने वालों में अधिकतर कम उम्र के लोग हैं। जिस उम्र में सपने संजोए जाते हैं, जिंदगी को अपने तरीके से जीने की उम्मीद होती है, उस उम्र में कई लोगों का सफर खत्म हो गया।

Uttarakhand bus accident rishikesh badrinath highway passengers death several Injured watch photos

ऋषिकेश बस हादसा
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उनके घरों में अब उनके लौटने का इंतजार नहीं होगा। परिवारों के लिए यह यकीन कर पाना भी मुश्किल होगा कि सुबह घर से निकला उनका अपना अब कभी वापस नहीं आएगा।

Uttarakhand bus accident rishikesh badrinath highway passengers death several Injured watch photos

अस्पताल में घायल
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बस मंगलवार सुबह करीब 3:30 बजे हरिद्वार से रवाना हुई थी। सुबह हुए इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस में फंसे और खाई में गिरे लोगों को निकालने के लिए एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और पुलिस की टीमों ने रेस्क्यू अभियान चलाया।

Uttarakhand bus accident rishikesh badrinath highway passengers death several Injured watch photos

अस्पताल में घायल
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

एसएसपी श्वेता चौबे के अनुसार, हादसे में आठ शव बरामद किए गए हैं। बचाव दलों ने रात-दिन राहत एवं बचाव कार्य जारी रखा। हादसे में 20 घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X