मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हिमाचल:सोलन के घट्टी गांव में मकान की छत पर गिरा सूखा चीड़ का पेड़, रसोई तबाह; बाल-बाल बचा परिवार – Dry Pine Tree Falls On House In Ghatti Village Solan Himachal Pradesh
शिमला

हिमाचल:सोलन के घट्टी गांव में मकान की छत पर गिरा सूखा चीड़ का पेड़, रसोई तबाह; बाल-बाल बचा परिवार – Dry Pine Tree Falls On House In Ghatti Village Solan Himachal Pradesh

November 17, 2026


Dry Pine Tree Falls on House in Ghatti Village Solan Himachal Pradesh

मकान की छत पर गिरा सूखा चीड़ का पेड़
नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक सूखे चीड़ के पेड़ के अचानक गिरने से मकान को भारी नुकसान पहुंचा है। सोलन के साथ लगते घट्टी गांव में घर के पीछे खड़ा सूखा चीड़ का पेड़ टूटकर सीधे मकान की छत पर जा गिरा। हादसे में घर की रसोई बुरी तरह प्रभावित हुई। गनीमत रही कि घटना के समय रसोई में परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

अचानक टूटकर मकान की छत पर गिरा पेड़

जानकारी के अनुसार, घट्टी गांव में योगेश वर्मा के घर के पीछे चीड़ के कई पेड़ खड़े हैं। इनमें से एक सूखा पेड़ दिन के समय अचानक टूट गया और सीधे उनके मकान की छत पर जा गिरा। पेड़ गिरने से रसोई घर की छत पर डाली गई टीन की चादर टूट गई। इसके अलावा छत पर रखी पानी की टंकी भी क्षतिग्रस्त हो गई। रसोई के अंदर रखा सामान भी टूट गया है। इस घटना से मकान को काफी नुकसान पहुंचा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X