शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
उन्नाव:गाली गलौज और पिटाई की शिकायत पुलिस से करने निकले युवक का शव चकरोड किनारे मिला – Body Of A Young Man Found; He Had Set Out To Report An Incident Of Verbal Abuse And A Beating To The Police
उन्नाव

उन्नाव:गाली गलौज और पिटाई की शिकायत पुलिस से करने निकले युवक का शव चकरोड किनारे मिला – Body Of A Young Man Found; He Had Set Out To Report An Incident Of Verbal Abuse And A Beating To The Police

November 9, 2026


Body of a young man found; he had set out to report an incident of verbal abuse and a beating to the police

मौके पर जांच करती पुलिस

मुंशीखेड़ा गांव में पिटाई की शिकायत करने के लिए थाने के लिए घर से निकले युवक का शव गांव के बाहर चकरोड के किनारे  मिला। पास में उसकी क्षतिग्रस्त बाइक भी मिली है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच की और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया।

आसीवन थानाक्षेत्र की मुंशी खेड़ा निवासी महेश (38) अमेठी जिले सुल्तानपुर में एक सीमेंट उपकरण बनाने की कंपनी में मजदूरी करता था। दिवाली पर वह दो दिन पहले ही घर आया था। छोटे भाई सूरज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के एक युवक से निवासी रविवार रात आठ बजे महेश से गाली गलौज और मारपीट हुई थी।  घर आने के बाद वह बाइक से शिकायत करने थाने जाने की बात कह कर निकाला था। रात में वह घर नहीं लौटा हम लोगों ने तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला।

सोमवार सुबह मुंशीखेड़ा- जहांगीर नगर के कच्चे मार्ग मार्ग पर जहांगीर निवासी दयाराम की आम की बाग के सामने महेश का शव पड़ा मिला। पास में उसकी क्षतिग्रस्त बाइक भी पड़ी थी। सीओ बांगरमऊ हर्ष मोदी और थानाध्यक्ष ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच  जांच कर साक्ष्य एकत्रित किए हैं। सूरज ने बताया कि पिता ने चार साल पहले और बड़े भाई शैलेन्द्र ने तीन साल पहले फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। पति की मौत से पत्नी सुमन, बेटी अनामिका, बेटे अभिषेक और यश के साथ मृतक के भाई अनुज, सूरज, तीन बहनों में रामपति, देशरानी, राम जानकी और मां राजरानी बेहाल हैं। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि भाई की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्मार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाई  की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X