शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
ऋषिकेश:मुनि की रेती के पास बस पलटी, करीब 50 छात्र थे सवार, फिरोजाबाद से शैक्षिक भ्रमण पर थे आए – Bus Overturned In Muni Ki Reti Rishikesh Uttarkhand Accident News In Hindi
ऋषिकेश

ऋषिकेश:मुनि की रेती के पास बस पलटी, करीब 50 छात्र थे सवार, फिरोजाबाद से शैक्षिक भ्रमण पर थे आए – Bus Overturned In Muni Ki Reti Rishikesh Uttarkhand Accident News In Hindi

November 14, 2026


Bus overturned in Muni ki Reti Rishikesh Uttarkhand accident news in hindi

षिकेश मुनि की रेती में बस पलटी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से छात्रों को शैक्षिक भ्रमण पर लेकर आई एक निजी स्कूल की बस के शुक्रवार सुबह मुनिकीरेती क्षेत्र में ब्रेक फेल हो गए। तीव्र ढलान पर अनियंत्रित हुई बस पीडब्ल्यूडी तिराहे के पास एक आश्रम की दीवार तोड़ती हुई परिसर के अंदर जा घुसी। गनीमत रही कि एक बड़ा हादसा टल गया और बस में सवार सभी बच्चे बाल-बाल बच गए। दुर्घटना में बस चालक, हेल्पर और स्कूल की प्रधानाचार्या को चोटें आई हैं।

यूपी के फिरोजाबाद जिले (थाना नारखी) स्थित पंडित तिलक भानु शर्मा हाईस्कूल के छात्रों का दल शैक्षिक भ्रमण (ऋषिकेश, लक्ष्मणझूला और हरिद्वार) के लिए उत्तराखंड आया था। बृहस्पतिवार रात हरिद्वार की एक धर्मशाला में रुकने के बाद शुक्रवार सुबह करीब सात बजे यह दल बस से ऋषिकेश के लिए रवाना हुआ।

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े

सुबह करीब 9:30 बजे बस भद्रकाली पुलिस चौकी के पास पहुंची। यहां तीव्र ढलान पर बस अनियंत्रित होकर दौड़ने लगी और ब्रह्मानंद मोड़ पर पहुंचते ही उसके ब्रेक फेल हो गए। चालक जब तक बस को काबू कर पाता, वह सीधे पीडब्ल्यूडी तिराहे पर स्थित आश्रम की दीवार तोड़ते हुए परिसर में घुस गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े। दुर्घटना के समय बस में स्कूली छात्रों और स्टाफ सहित कुल 30 लोग सवार थे।

हादसे की सूचना मिलते ही टिहरी जिले की मुनिकीरेती थाना पुलिस और एसडीआरएफ (ढालवाला) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए बस में फंसे सभी बच्चों और अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में बस चालक जयप्रकाश (निवासी ग्राम गढ़ी पुरानी, नारखी, फिरोजाबाद), हेल्पर अवधेश और स्कूल की प्रधानाचार्या रजनी सारस्वत को हल्की चोटें आई हैं।

ये भी पढे़ं…मसूरी: शिव प्रसाद चमोली को तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार, राष्ट्रपति मुर्मु ने किया सम्मानित

हादसे में घायल चालक, हेल्पर और प्रधानाचार्या को प्राथमिक उपचार दे दिया गया है। राहत की बात है कि सभी छात्र पूरी तरह सुरक्षित हैं। फिलहाल सभी को कैलाश गेट स्थित मधुवन आश्रम में रुकवाया गया है। पुलिस-प्रशासन की ओर से दल को वापस फिरोजाबाद भेजने की व्यवस्था की जा रही है। – प्रदीप चौहान, प्रभारी निरीक्षक, थाना मुनिकीरेती

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X