शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
एक माह की बच्ची की मौत: झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप, तबीयत खराब होने के चलते उपचार कराने गए थे परिजन – Death Of A One Month Old Baby Girl In Bulandshahr
बुलंदशहर

एक माह की बच्ची की मौत: झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप, तबीयत खराब होने के चलते उपचार कराने गए थे परिजन – Death Of A One Month Old Baby Girl In Bulandshahr

October 29, 2026


Death of a one month old baby girl in Bulandshahr

विलाप करते परिजन

विस्तार

क्षेत्र के करौरा गांव निवासी मजदूर अपनी एक माह की बीमार बच्ची बेबी को उपचार के लिए क्लीनिक पर गया। जहां इंजेक्शन लगने के बाद बच्ची की तबीयत और बिगड़ गई व उसकी मौत हो गई। वहीं, परिजनों झोलाछाप पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। एसीएमओ ने मौके पर पहुंच कर क्लीनिक सील किया और जांच शुरू कर दी।

क्षेत्र के गांव करौरा निवासी देवराज ने बताया कि मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। एक साल पहले उनकी शादी सुमन के साथ हुई थी। एक महीने पहले उनकी बेटी का जन्म हुआ, जिसका नाम उन्होंने बेबी रखा था। देवराज ने बताया कि बेबी को निमोनिया की दिक्कत थी। दो-तीन दिन से मौसम बदलने के साथ बेबी की तबीयत खराब हो रही थी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X