शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
एचपीआरसीए:हिमाचल में पटवारी और पंचायत सचिव भर्ती परीक्षा की तिथियां घोषित, जानें कब से शुरू होंगी – Hprca: Dates Announced For Patwari And Panchayat Secretary Recruitment Exams; Find Out When They Begin
हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश)

एचपीआरसीए:हिमाचल में पटवारी और पंचायत सचिव भर्ती परीक्षा की तिथियां घोषित, जानें कब से शुरू होंगी – Hprca: Dates Announced For Patwari And Panchayat Secretary Recruitment Exams; Find Out When They Begin

November 4, 2026


HPRCA: Dates announced for Patwari and Panchayat Secretary recruitment exams; find out when they begin

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग।

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) हमीरपुर ने पटवारी पोस्ट कोड-25027 और पंचायत सचिव पोस्ट कोड-26005 की भर्ती के लिए टैबलेट आधारित परीक्षा (टीबीटी) की तिथियां घोषित कर दी हैं। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि पटवारी की परीक्षा 23 से 30 नवंबर तक और पंचायत सचिव की परीक्षा 4 दिसंबर से 6 दिसंबर तक होगी। परीक्षा से एक सप्ताह पहले आयोग की वेबसाइट(hprca.hp.gov.in) पर एक लिंक का प्रावधान किया जाएगा। इससे अभ्यर्थी अपना रोल नंबर एवं एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। रोल नंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी मोबाइल फोन पर एसएमएस से भी भेजी जाएगी। सचिव ने अभ्यर्थियों से नियमित रूप से वेबसाइट, एसएमएस और ईमेल पर स्टेटस चेक करते रहने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए आयोग के कार्यालय या दूरभाष नंबर 01972-222204 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X