गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
एपीवाई:अटल पेंशन योजना में हर महीने किसे कितना करना होता है निवेश? यहां समझें पूरा हिसाब-किताब – Atal Pension Yojana: How Much Should You Invest Every Month To Get A Pension?
यूटिलिटी

एपीवाई:अटल पेंशन योजना में हर महीने किसे कितना करना होता है निवेश? यहां समझें पूरा हिसाब-किताब – Atal Pension Yojana: How Much Should You Invest Every Month To Get A Pension?

November 19, 2026


Atal Pension Yojana Plan Details: बुढ़ापे में नियमित आमदनी बनी रहे, इसके लिए नौकरी और कमाई के दिनों से ही बचत करना जरूरी है। लेकिन हर व्यक्ति के पास रिटायरमेंट के लिए बड़ा फंड तैयार करने का विकल्प नहीं होता। ऐसे लोगों को ध्यान में रखते हुए सरकार अटल पेंशन योजना चलाती है।

इस योजना में व्यक्ति अपनी उम्र के हिसाब से छोटी-छोटी रकम जमा करके 60 साल की उम्र के बाद निश्चित न्यूनतम मासिक पेंशन पाने का विकल्प चुन सकता है। पर क्या आप जानते हैं कि अटल पेंशन योजना में किसे कितना निवेश करना होता है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इस योजना में कितना निवेश करना होता है और इसका पूरा गणित क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…

Atal Pension Yojana: How Much Should You Invest Every Month to Get a Pension?

अटल पेंशन योजना में हर महीने किसे कितनी पेंशन मिलती है?
– फोटो : Adobe Stock

कौन जुड़ सकता है अटल पेंशन योजना से?

  • वे लोग जो भारत के नागरिक हैं
  • अगर आपकी उम्र 18-40 साल के बीच है
  • आप करदाता नहीं हैं
  • साथ ही आपके पास बैंक खाते में या डाकघर में अकाउंट है
Atal Pension Yojana: How Much Should You Invest Every Month to Get a Pension?

अटल पेंशन योजना में हर महीने किसे कितनी पेंशन मिलती है?
– फोटो : Adobe Stock

किसे कितना करना होता है हर महीने निवेश?

  • ये जान लीजिए कि अटल पेंशन योजना में हर व्यक्ति को एक जैसा अमाउंट निवेश नहीं करना होता है
  • दरअसल, अटल पेंशन योजना में निवेश की रकम आपकी उम्र और पेंशन प्लान पर निर्भर करती है
  • जितनी कम उम्र में आप इस योजना से जुड़ेंगे, उतनी कम पैसे आपको हर महीने जमा करने होंगे
Atal Pension Yojana: How Much Should You Invest Every Month to Get a Pension?

अटल पेंशन योजना में हर महीने किसे कितनी पेंशन मिलती है?
– फोटो : Adobe Stock

  • इसे आप ऐसे समझ सकते हैं कि अगर कोई व्यक्ति 18 साल की उम्र में योजना से जुड़ता है और 5000 रुपये हर महीने वाला पेंशन प्लान चुनता है, तो उसे हर महीने 210 रुपये जमा करने होंगे
  • जबकि, 30 साल की उम्र में इसी 5000 रुपये वाले पेंशन प्लान को चुनने पर हर महीने 577 रुपये देने होते हैं
  • वहीं, 40 साल की उम्र के व्यक्ति को इसी पेंशन प्लान के लिए हर महीने 1454 रुपये का प्रीमियम जमा करना होता है
Atal Pension Yojana: How Much Should You Invest Every Month to Get a Pension?

अटल पेंशन योजना में हर महीने किसे कितनी पेंशन मिलती है?
– फोटो : Adobe Stock

कब मिलती है 5000 रुपये की पेंशन?

  • इस योजना में 60 साल की उम्र के बाद आपको हर महीने पेंशन मिलती है
  • आपने जो पेंशन प्लान चुना होता है यानी 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये के बीच वाले पेंशन प्लान में से जो पेंशन प्लान आपने चुना है, आपको वही पेंशन मिलती है
  • ध्यान रहे पेंशन का लाभ लेने के लिए आपको इस योजना में कम से कम 20 साल निवेश करना होता है
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X