बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जानना जरूरी:घर में लगे सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे चलाने पर कितनी बिजली खर्च होती है? यहां जानें पूरा हिसाब – How Much Electricity Do Cctv Cameras Consume When Running 24 Hours A Day Know The Monthly Cost
यूटिलिटी

जानना जरूरी:घर में लगे सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे चलाने पर कितनी बिजली खर्च होती है? यहां जानें पूरा हिसाब – How Much Electricity Do Cctv Cameras Consume When Running 24 Hours A Day Know The Monthly Cost

November 18, 2026


CCTV Cameras Consume Electricity: आजकल घरों में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाना आम बात हो गई है। लोग घर के मुख्य दरवाजे से लेकर छत, पार्किंग, कमरो आदि जगहों पर कैमरे लगवाते हैं।

इन कैमरों की मदद से घर पर नजर रखना आसान हो जाता है। आप कहीं बाहर हों, तब भी मोबाइल के जरिए घर की निगरानी कर सकते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरे अगर 24 घंटे चलते रहें तो महीने में कितनी बिजली खर्च होती है? चलिए इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…

How Much Electricity Do CCTV Cameras Consume When Running 24 Hours a Day Know the Monthly Cost

CCTV कितनी बिजली खर्च करते हैं?
– फोटो : AI Generated

सीसीटीवी कैमरा कितने वॉट बिजली खर्च करता है?

  • आमतौर पर सीसीटीवी कैमरों की बिजली खपत उनके मॉडल और फीचर्स के हिसाब से अलग-अलग होती है
  • कुछ कैमरे कम बिजली लेते हैं, जबकि नाइट विजन, मोटराइज्ड मूवमेंट और अन्य सुविधाओं वाले कैमरों की बिजली खपत ज्यादा हो सकती है
How Much Electricity Do CCTV Cameras Consume When Running 24 Hours a Day Know the Monthly Cost

CCTV कितनी बिजली खर्च करते हैं?
– फोटो : AI Generated

  • इसे आप ऐसे समझ सकते हैं कि अगर कोई कैमरा 5 वॉट बिजली लेता है, तो 24 घंटे में वह 120 वॉट घंटे यानी 0.12 यूनिट बिजली खर्च करेगा
  • इसी तरह 10 वॉट का कैमरा रोजाना 0.24 यूनिट और 15 वॉट का कैमरा 0.36 यूनिट बिजली खर्च करेगा
How Much Electricity Do CCTV Cameras Consume When Running 24 Hours a Day Know the Monthly Cost

CCTV कितनी बिजली खर्च करते हैं?
– फोटो : AI Generated

बिजली बिल में कितना आएगा खर्च?

  • मान लीजिए आपके इलाके में बिजली की दर 8 रुपये प्रति यूनिट है
  • ऐसे में एक 5 वॉट का कैमरा महीने में 3.6 यूनिट बिजली खर्च करेगा जिसका खर्च करीब 29 रुपये होगा
How Much Electricity Do CCTV Cameras Consume When Running 24 Hours a Day Know the Monthly Cost

CCTV कितनी बिजली खर्च करते हैं?
– फोटो : AI Generated

  • वहीं, 10 वॉट के कैमरे का महीने के बिजली का खर्च करीब 58 रुपये और 15 वॉट के कैमरे का खर्च लगभग 86 रुपये होगा
  • अगर आपके घर में चार 10 वॉट के कैमरे लगे हैं, तो उनकी कुल खपत महीने में 28.8 यूनिट होगी
  • ऐसे में 8 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से इन कैमरों का खर्च करीब 230 रुपये आएगा
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X