एमपी:अखाड़ों की सत्ता में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की मांग, अध्यक्ष और महामंत्री जैसे पद देने की पैरवी – Mp: Women Saints Demand Leadership Roles In Akharas, Including President And General Secretary Posts

महिला संत हर्षानंद गिरी
November 19, 2026

महिला संत हर्षानंद गिरी
धार्मिक संस्थानों और आश्रमों में महिलाओं की भूमिका को लेकर अब महिला संतों ने नेतृत्व में बराबरी का सवाल उठाया है। महिला संत हर्षानंद गिरी ने मांग की है कि देश के सभी 13 प्रमुख अखाड़ों के साथ अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में भी महिला संतों को नीतिगत फैसले लेने और संस्थाओं के संचालन की जिम्मेदारी दी जाए। उनका कहना है कि महिला संतों को केवल धार्मिक उपाधियों तक सीमित रखने के बजाय उन्हें संगठन में अधिकार संपन्न पद भी मिलने चाहिए। हर्षानंद गिरी ने कहा कि अखाड़ों की कार्यकारिणी में महिलाओं को अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई महिला संतों को महामंडलेश्वर की उपाधि दी जाती है, लेकिन इसके साथ उन्हें निर्णय प्रक्रिया में वास्तविक भागीदारी और प्रशासनिक अधिकार भी मिलने जरूरी हैं।
ये भी पढ़ें- 2028 चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा: 230 विधानसभा में तैनात होंगे सेवा दूत, 25 दिन तक करेंगे संगठन की समीक्षा
व्यास पीठ पर महिलाओं को मिले समान अवसर
महिला संतों ने धार्मिक आयोजनों और कथा प्रवचनों में भी महिलाओं के प्रति भेदभाव खत्म करने की मांग की है। हर्षानंद गिरी ने कहा कि महिला कथा वाचकों के व्यास पीठ पर बैठने को लेकर होने वाला विरोध उचित नहीं है। धर्म, आध्यात्मिक ज्ञान और प्रवचन के मंच पर महिलाओं को भी पुरुषों के समान अवसर मिलने चाहिए। उन्होंने इस तरह के विरोध को बंद करने की जरूरत बताई।
ये भी पढ़ें- एमपी: भोपाल में आज से महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, पहले मैच में मलेशिया से भिड़ेगा भारत, सीएम होंगे शामिल
नेतृत्व मिलने से बढ़ेगा श्रद्धालुओं का भरोसा
हर्षानंद गिरी ने कहा कि आश्रमों और अखाड़ों की व्यवस्था में महिला संतों की सक्रिय भागीदारी से संस्थानों के कामकाज में पारदर्शिता बढ़ सकती है। इससे आश्रमों में आने वाली महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं का भरोसा भी मजबूत होगा। उन्होंने धार्मिक संगठनों से महिला संतों को नेतृत्व की जिम्मेदारी देने और फैसलों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की है।
November 19, 2026
लोक शिक्षण संचालनालय, भोपाल विस्तार लोक शिक्षण संचालनालय के आयुक्त ने पिपरिया-बनखेड़ी के विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीलाल रघुवंशी को 56 सरकारी स्कूलों की मरम्मत और निर्माण कार्यों में वित्तीय अनियमितता के मामले में आरोप पत्र जारी किया है। रघुवंशी पर स्कूलों में मरम्मत कार्यों के लिए स्वीकृत करीब 4 करोड़ 75 लाख 46 हजार 234 […]
November 19, 2026
मध्य प्रदेश में सर्दी ने इस सीजन में पहली बार तीखे तेवर दिखाए हैं। पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर अब प्रदेश के तापमान पर साफ नजर आने लगा है। कटनी के करौंदी में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन में पहली बार है, जब प्रदेश में पारा […]
November 18, 2026
भोपाल। रात के अंधेरे में पिकअप वाहन में गोवंश को ठूंसकर ले जाने का मामला सामने आया है। विदिशा की ओर से भोपाल आ रहे इस वाहन को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मदद से सूखी सेवनिया टोल टैक्स के पास रुकवाया। तलाशी लेने पर पिकअप में नौ गोवंश ठूंसकर भरे मिले। इनमें […]
