बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
भोपाल:पिकअप में ठूंसकर ले जा रहे थे 9 गोवंश, एक मृत मिला; तीन आरोपी गिरफ्तार; विदिशा से आ रही थी – Bhopal: 9 Cattle Were Being Transported, Crammed Into A Pickup Truck; One Was Found Dead
भोपाल

भोपाल:पिकअप में ठूंसकर ले जा रहे थे 9 गोवंश, एक मृत मिला; तीन आरोपी गिरफ्तार; विदिशा से आ रही थी – Bhopal: 9 Cattle Were Being Transported, Crammed Into A Pickup Truck; One Was Found Dead

November 18, 2026


भोपाल। रात के अंधेरे में पिकअप वाहन में गोवंश को ठूंसकर ले जाने का मामला सामने आया है। विदिशा की ओर से भोपाल आ रहे इस वाहन को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मदद से सूखी सेवनिया टोल टैक्स के पास रुकवाया। तलाशी लेने पर पिकअप में नौ गोवंश ठूंसकर भरे मिले। इनमें आठ जीवित थे, जबकि एक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पिकअप जब्त कर ली है। जीवित गोवंश को सुरक्षित गौशाला पहुंचाया गया।

पुलिस के मुताबिक, 18 नवंबर की रात बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि विदिशा की ओर से एक लोडिंग पिकअप में गोवंश भरकर भोपाल लाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस टीम के साथ सूखी सेवनिया टोल टैक्स के पास पहुंचकर संदिग्ध पिकअप को रुकवाया गया। तलाशी लेने पर वाहन में गोवंश भरे मिले। पुलिस और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सभी गोवंश को वाहन से बाहर निकलवाया गया।

पिकअप से कुल नौ गोवंश मिले। इनमें एक मृत और आठ जीवित थे। मृत गोवंश का पोस्टमार्टम कराने के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी को बुलाया गया। वहीं, जीवित मिले आठ गोवंश को सुरक्षित जीवदया गौशाला पहुंचाया गया। पुलिस ने वाहन से गोवंश के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही रस्सी और अन्य सामान भी जब्त किया है।

इंदौर और अन्य जिलों के रहने वाले आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने पिकअप चालक लकी राठौर (18), निवासी ग्राम धर्मपुरी, थाना सांवेर, जिला इंदौर और रामवीर मीना (26), निवासी भटमड़ा को गिरफ्तार किया है। इनके साथ शीतांशु ठाकुर और अजब सिंह ठाकुर (21) को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गोवंश के अवैध परिवहन से संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। मामले में गोवंश को कहां से लाया जा रहा था और कहां ले जाने की योजना थी, इसकी जांच की जा रही है।

बजरंग दल के जिला वीर सावरकर गौशाला प्रखंड के अभिजीत सिंह राजपूत ने बताया कि कार्यकर्ताओं को रात में पिकअप में गोवंश ले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने पुलिस को जानकारी देकर वाहन रुकवाया। कार्रवाई के दौरान बजरंग दल के गौ रक्षा प्रमुख बलवीर यादव, प्रखंड संयोजक प्रदीप चौकसे, शिशुपाल ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X