एमपी:उमरिया में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो चालकों की मौके पर मौत; दो गंभीर घायल – Two Killed, Two Seriously Injured In Head-on Motorcycle Collision In Umaria

दुर्घटना
November 10, 2026

दुर्घटना
उमरिया। जिले के चंदिया थाना क्षेत्र में सोमवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बहरघटा के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक चालकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम बहरघटा के पास दो मोटरसाइकिलें आमने-सामने से आ रही थीं। इसी दौरान दोनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पढे़ं; सात साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद सिर कुचलकर हत्या, दोनों आरोपी हिरासत में
मृतकों की पहचान बहरघटा निवासी राकेश यादव और कटनी जिले के निवासी बारे लाल यादव के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों मोटरसाइकिलों पर कुल चार लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों की निगरानी में दोनों का इलाज जारी है।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे शव
पुलिस ने दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए थे। मंगलवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिए गए। हादसे की खबर से दोनों परिवारों में शोक छा गया। अचानक हुई इस घटना से परिजन गहरे सदमे में हैं।
हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
चंदिया पुलिस ने दोनों मृतकों के मामले में मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर किन परिस्थितियों में हुई और दुर्घटना की वजह क्या रही, इसका पता लगाया जा रहा है।
November 12, 2026
तीन दिन से लापता युवक का डैम में मिला शव, गांव में मचा हड़कंप विस्तार उमरिया जिले के इंदवार थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरपुर चौकी के ग्राम देवगवां में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के समीप स्थित डैम में एक युवक का शव पानी में दिखाई दिया। शव मिलने की खबर फैलते […]
November 12, 2026
सोन नदी और बाणसागर बांध को कई बार तैरकर पार करने वाला रेडियो कॉलर युक्त जंगली हाथी आखिरकार एक बार फिर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पहुंच गया है। करीब 20 वर्ष आयु के इस नर हाथी को सुरक्षित स्थान पर लाने के लिए वन विभाग ने चार दिनों तक विशेष रेस्क्यू अभियान चलाया। 11 नवंबर की […]
November 12, 2026
Crime demo विस्तार बिरसिंहपुर पाली में एक बुजुर्ग बैगा महिला और उसके परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। परिवार का आरोप है कि वार्ड क्रमांक दो में रहने वाला छोटू उर्फ अंकित पटेल उनकी नातिनों को लगातार परेशान कर रहा है। इतना ही नहीं, AI तकनीक के जरिए नातिनों के वीडियो […]
